Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 में इस टीम के लिए खेल सकते हैं अश्विन, साैरव गांगुली ने जताई खुशी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को लेकर खबर आ रही है कि अगले साल होने जा रहे आईपीएल सीजन-13 में किंग्स इलेवन पंजाब उन्हें टीम से रिलीज कर देगी। अब ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि अश्विन पंजाब से रिलीज होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब अश्विन को कप्तानी पद से हटाकर टीम की कमान केएल राहुल को सौंप सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अश्विन के साथ करार करने के करीब है क्योंकि वह अपना स्पिन आक्रमण मजबूत करना चाहती है।

दिल्ली ने सीजन-12 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक जगह बनाई थी। सूत्र ने बताया, "दिल्ली कैपिटल्स रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल करने के बेहद करीब हैं। कुछ औपचारिकताएं हैं जिनका ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है।" बता दें कि अश्विन के टीम से जुड़ने के साथ गेंदबाजी विभाग में मजबूती आएगी। दिल्ली के पास अमित मिश्रा के अलावा कोई और बड़ा नाम नहीं है। ऐसे में अश्विन 36 साल के मिश्रा के स्थान पर एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। साथ ही वह लोअर मिडिल ऑर्डर में बतौर बल्लेबाज मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए सौरव गांगुली का कहना है कि अगर अश्विन हमारे साथ जुड़ते हैं तो यह अच्छी खबर होगी। गांगुली ने कहा है, 'हमें अश्विन को अपनी टीम में शामिल करके बेहद खुशी होगी, बशर्ते किंग्स इलेवन पंजाब उन्हें रिलीज कर दे।' गाैर हो कि अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2018 की नीलामी में 7 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा था। अश्विन की कप्तानी में पंजाब की टीम आईपीएल के पिछले दो सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। पिछले सीजन टीम छठे स्थान पर रही थी। अश्विन के नाम 139 आईपीएल मैचों में 26.48 की औसत से 125 विकेट दर्ज हैं।

Story first published: Monday, September 2, 2019, 9:02 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+