VIDEO : वो कैच जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का तोड़ दिया दिल, ICC भी हुआ हैरान
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और विंडीज के बीच अभी तक की सबसे खतरनाक टक्कर देखने को मिली। मैच भले ही न्यूजीलैंड जीत गया हो लेकिन दिल विंडीज के खिलाड़ी जीतकर ले गए। एक समय ऐसा था कि इंग्लैंड की जीत के रास्ते पूरी तरह से बंद हो चुके हैं क्योंकि कार्लोस ब्रैथवेट अपना खतरनाक रूप धारण कर कीवियों की क्लास लगा रहे थे। विंडीज को जीत के लिए आखिरी 7 गेंदों में 6 रन चाहिए थे लेकिन तभी ब्रैथवेट आउट हो गए। उन्होंने 82 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चाैवे व 5 छक्के शामिल रहे।

कैच ने तोड़ा क्रिकेट प्रेमियों का दिल
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज के सामने 292 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में विंडीज के ओपनर क्रिस गेल ही 87 रन बना सके लेकिन बाकी बल्लेबाज कमाल नहीं कर सके। विंडीज के 164 पर 7 विकेट गिर गए और मैच पूरा न्यूजीलैंड के पक्ष में था। लेकिन तभी छठे नंबर पर आए ब्रैथवेट ने एक छोर से अकेले ही चाैकों छक्कों की बरसात करना शुरू कर दी। देखते ही देखते विंडीज जीत की ओर आ गया। सभी दशर्क मैच का लुफ्त उठाने लगे और लगा कि विंडीज हारा हुआ मैच जीत जाएगा लेकिन ब्रैथवेट छक्का लगाकर जीत दिलाने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच थमा बैठे, जिससे करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया।

याद आया 2016 टी20 विश्व कप
ब्रैथवेट की बल्लेबाजी को देख क्रिकेट प्रेमियों को 2016 टी20 विश्व कप का फाइनल मैच याद आ गया जब ब्रैथवेट ने ही बने स्टोक्स को लगातार 4 छक्के लगाकर विंडीज को चैंपियन बनाया था। वैसा ही माहाैल फिर बना था था लेकिन अंत में कामयाबी नहीं मिली। 47वें ओवर में ब्रेथवेट ने मैट हेनरी की 6 गेंदों में 25 रन जड़कर मैच को और भी रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। यह ओवर ऐसा रहा था- 2, 6, 6, 6, 4, 1. हालांकि ब्रैथवेट के आउट होते ही करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल भी टूट गया। मैच भले ही न्यूजीलैंड की झोली में गया, लेकिन करोड़ों फैंस ब्रेथवेट की पारी को कभी भूल नहीं पाएंगे।
देखें ब्रैथवेट की शुरू से आउट होने तक की वीडियो-
|
ICC भी हुआ हैरान
ब्रैथवेट की पारी देख आईसीसी भी हैरान हुआ। आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ब्रैथवेट की पारी की वीडियो शेयर की। आईसीसी ने एक के एक कई ट्वीट इस मैच को लेकर किए और माना कि यह अबतक का सबसे अद्भुत मैच रहा है। बता दें कि इस हार के साथ विंडीज के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। वह 6 मैचों में 3 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। उन्हें अपने बचे आखिरी 3 मैच हर हाल में जीतने होंगे तभी अगर-मगर के फेर में उनकी एंट्री हो सकती हैं। वहीं न्यूजीलैंड 6 मैचों में 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
