पांड्या, राहुल के साथ अब करण जाैहर भी फंसे, दर्ज हुआ एक और केस

नई दिल्लीः काफी विद करण शो में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर केएल राहुल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इन दोनों को आलोचनाओं का शिकार तो होना पड़ा लेकिन साथ में अब इस शो को चलाने वाले करण जाैहर भी मुसीबत में फंस गए हैं। राजस्थान के जोधपुर थाने में इन तीनों के खिलाफ महिलाओं पर अभद्र शब्द प्रयोग करने का केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि तीनों ने महिलाओं का अपमान किया है, इसीलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

माफी मांग चुके हैं जाैहर
सोशल मीडिया में जब इस शो की आलोचना होने लगी तो जाैहर ने अपनी गलती मानते हुए सबसे माफी मांगी थी। जौहर ने लंबे समय बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इस पूरे मामले के लिए मैं अपने आपको जिम्मेदार मानता हूं। इस विवाद के कारण जो भी नतीजा हुआ उस का जिम्मेदार मैं हूं। मैं कई रात नहीं सो सका। सोचता रहा कि इस नुकसान की भरपाई कैसे करूंगा। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। जाैहर ने यह भी कहा था उन्होंने शो में जो पांड्या और राहुल से सवाल पूछे थे उससे टीआरपी बढ़ाने का इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि वह दिपीका पादुकोण और आलिया भट्ट से भी ऐसे सवाल पूछे थे।

BCCI दे चुका है क्रिकेटरों को खेलने की इजाजत
वहीं दूसरी तरफ जब मामला बीसीसीआई से होकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा तो पांड्या, राहुल पर कुछ मैचों के लिए बैन लगा दिया गया, लेकिन बाद में प्रशासकों की समिति ने बैन हटा दिया। पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में माैका दिया गया जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि पांड्या भी बीसीसीआई को कारण बताओ नोटिस देकर माफी मांग चुके हैं। पर जोधपुर में फिर इनके खिलाफ दर्ज हुए एक और केस ने साबित कर दिया कि अभी भी मुसीबतें उनका पीछा छोड़ने वाली नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला
जौहर के शो में पांड्या और राहुल ने कहा था, "मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।" पांड्या ने यह भी कहा था कि वह अपने घर बता देते थे कि आज में करके आया हूं। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर खूब आलोचना होने लगी और मामला जंगल में लगी आग की तरह फैलता गया।

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 11:52 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+