INDvsAUS: विराट कोहली ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए टेस्ट में मजबूत स्थिति बना ली है। भारत की तरफ से बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया और भारत के कप्तान विराट कोहली ने 443 रन पर भारतीय पारी घोषित कर दी है। इस दौरान चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतकीय पारी खेली जबकि विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। पुजारा के शतक से रिकॉर्डों की झड़ी लगी ही विराट की अर्धशतकीय पारी से भी कई रिकॉर्ड बने। अब हम आपको बताते हैं कि विराट की इस पारी के दौरान कौन-कौन से रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हुआ।

द्रविड़ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड:
विराट कोहली ने अपना इस पारी के दौरान राहुल द्रविड़ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने अपनी 82 रनों की पारी से यह रिकॉर्ड धवस्त किया। द्रविड़ ने साल 2002 में विदेशी धरती पर 1137 बनाए थे वहीं कोहली ने इस साल 1138 रन बना लिए हैं।

विराट के नाम एक और रिकॉर्ड:
साल 2018 में उन्होंने अब तक 13 मैचों की 23 पारियों में 1322 रन बनाए हैं। उन्होंने 1138 रन विदेशी पिच पर बनाए हैं।यह भारतीय रिकॉर्ड है। इसके अलावा विराट कोहली पहले विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगातार तीन बार 50 प्लस का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। 2014 में पहली पारी में 169 और दूसरी पारी में 54 रन बनाने वाले विराट ने अब 82 रन की पारी खेली है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन:
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3251 रन बना लिए हैं और वह सचिन (6707) के बाद दूसरे नंबर पहुंच गए हैं। विराट ने वीवीएस लक्ष्मण (3173) को पछाड़ा है। जबकि राहुल द्रविड़ (3071)और महेंद्र सिंह धोनी (2589) के भी नाम इसमे शामिल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
