Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग: पुणे पलटन की पलटकर वापसी की कोशिश नाकाम, तेलुगू टाइटंस ने जीता मुकाबला

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग में रोमांचक मुकाबले जारी हैं। मंगलवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस का पुणेरी पलटन के साथ रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबलें में टाइटंस ने पुणेरी पलटन को 28-25 से हरा दिया। चूंकी इस मैच में हार का अंतर सात अंक से कम था जिस कारण पुणेरी पलटन को हार के बावजूद भी एक अंक मिल जाएगा।

राहुल चौधरी का दमदार प्रदर्शन

पलटन मुकाबले में अपने स्टार रेडर नितिन तोमर के बिना खेल रही थी और उसको इस दौरान तोमर की कमी भी भरपूर खली। उनकी गैरमौजूदगी में टीम के बाकी रेडर ने भी निराश किया। इस सीजन में पुणेरी पल्‍टन ने अभी तक सबसे ज्‍यादा 37 सुपर टेकल किए हैं। वहीं, टाइंटस की ओर से राहुल चौधरी ने 7 अंक बनाए। प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में राहुल चौधरी सबसे ज्‍यादा अंक हासिल करने वाले रेडर बन गए हैं। उन्होंने कुल 733 अंक बनाए।

पलटन का संघर्ष

इस करीबी मुकाबले में टाइटंस ने कम से कम 10 अंको की बढ़त हासिल कर रखी थी, लेकिन मुकाबला खत्‍म होते होते पलटन ने पलटकर वापसी करते हुए इस अंतर को सिर्फ तीन का ही रहने दिया जिस कारण उसको एक अंक मिल जाएगा। हालांकी पूरे मुकाबले में टाइटंस हावी रहे, पहले हाफ तक टाइटंस ने छह अंकों से बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद पलटन ने वापसी की भरपूर कोशिश भी की, हालांकि यह कोशिश नाकाफी साबित हुई।

हार का अंतर कम किया

अगर पहले हाफ की बात की जाए तो पल्‍टन ने तीन बार सुपर टेकल कर अपने स्‍कोर को बढ़ाया। टाइंटस के दोनों मुख्य रेडर राहुल चौधरी और निलेष सालुंके ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद पल्‍टन ने दोनों को ही एक एक बार सुपर टेकल कर लिया था। खेल खत्‍म होने से कुछ देर पहले टाइटंस ऑल आउट हो गई। इस तरह से पलटन को अपनी हार का अंतर कम करने का मौका मिल गया। बता दे कि प्रो कबड्डी लीग भारत के देशी खेल कब्बडी को लोकप्रियता के नए मुकाम पर लेकर जा रही है।

Story first published: Wednesday, November 14, 2018, 14:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+