Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने पहली बार अपनी तारीफ में कहे ये शब्द

नई दिल्ली। एबी डिविलियर्स को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिए हुए लगभग 6 माह हो चुके हैं। सभी चाहते हैं कि ये जबरदस्त खिलाड़ी फिर से मैदान में एक बार फिर अपने शॉट्स लगाता हुआ दिखाई दें। डिविलियर्स के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि वे एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में 360 डिग्री पर बल्ला चलाते हुए दिखाई देंगे।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने खुद कहा कि जब मैंने क्रिकेट से सन्यास लिया तो सबको लगा कि अब मैं वापसी नहीं करूंगा। लेकिन ऐसा नहीं है। इन छह महीनों में मैंने अपने परिवार के साथ खूब समय बिताया है और अब मैं एक बार फिर से मैदान में आने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता हूं। इसके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और जिम में जमकर पसीना बहा रहा हूं।

खिलाड़ियों की कमजोरियों और खूबियों पर पकड़

बता दें कि डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग एमजांसी सुपर लीग से दुबारा मैदान में उतर रहे हैं। उनको इस लीग में श्वेन स्पार्टन की कमान सौंपी गई है। टीम की कप्तानी पर बात करते हुए एबी ने अपनी तारीफ में कहा, "मैं अपने अब तक के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम को आगे आकर लीड करना करूंगा। मेरा मानना है कि मैं टीम के साथियों को अच्छे से मैनेज कर सकता हूं। मैं इस मामले में एक बढ़िया मैनेजर हूं। खासकर खिलाड़ियों की कमजोरियों और खूबियों को मैं अच्छे से समझता हूं। मैं इस चुनौती के लिए उत्साहित हूं।"

इन लीगों में खेलते हुए दिखाई देंगे

बता दें कि यह महान बल्लेबाज अब दुनिया भर की टी20 लीग में खेलता दिखाई देगा। मंजासी लीग के बाद वे बांग्लादेश की प्रीमियर लीग में खेलेंगे। उसके बाद पीएसल में जहां यूएई में मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल में वे आरसीबी की ओर से खेलते है। इस बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल में उनका मकसद आरसीबी को खिताब तक पहुंचाना है क्योंकि इस टीम में खिताब जीतने की पूरी क्षमताएं हैं।

Story first published: Wednesday, November 14, 2018, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+