Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WIvsAUS Match Preview : खोया गौरव हासिल करने को तैयार विंडीज, कंगारूओं का बिगाड़ सकते हैं खेल

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप का 10वां मुकाबला काफी 'हाइवोस्लेट' रहने वाला है क्योंकि मुकाबला 6 जून को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया और विंडीज के बीच होने वाला है। विंडीज कंगारूओं का खेल बिगाड़ सकती है क्योंकि इस बार क्रिस गेल खतरनाक फाॅर्म में हैं। उनका यह आखिरी विश्व कप है, ऐसे में वह किसी भी टीम पर प्रहार किए बिना नहीं रह सकेंगे। वहीं दूसरी ओर डेविड वाॅर्नर हैं जो बल्लेबाजी में गेल को टक्कर देगें।

{headtohead_cricket_1_8}

दोनों टीमें अभी तक 1-1 मैच खेल चुकी हैं और दोनों ने इनमें जीत भी हासिल की है। विंडीज टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को सिर्फ 105 रन पर आउट करके सात विकेट से जीत दर्ज की थी। इस दाैरान ओशाने थॉमस ने 27 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि आंद्रे रसेल, शेल्डन कॉटरेल और कप्तान होल्डर से उन्हें पूरा सहयोग मिला। वे दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, लेकिन इस मैच में उनके सामने चुनौती कड़ी होगी। पिछले तीन में से दो टी-20 विश्व कप जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम के लिए थॉमस ने अभ्यास मैच में डेविड वार्नर को सस्ते में आउट किया था।

दोनों टीमों के बीच अभी तर 149 मैच हुए हैं जिसमें विंडीज ने 60 तो कंगारूओं ने 73 जीते हैं। 3 टाई तो 3 बेनतीजा रहे। वहीं विश्व कप में इनका आमना-सामना 9 बार हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 तो विंडीज से 4 जीता।

संभावित टीमें-
विंडीज-
क्रिस गेल, शाई होप, डेरेन ब्रावो, शिम्रोन हेटिमर, निकोलस पूरण (wk), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (c), कार्लोस ब्रैथवेट, एशले नर्स, शेल्डन सेटरेल, ओशन थॉमस
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, आरोन फिंच (c), उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (wk), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा / नाथन लियोन

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 23:47 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+