For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तीसरी बार विराट कोहली को मिला ये इंटरनेशनल अवॉर्ड, धवन, हरमनप्रीत और राशिद ने भी मारी बाजी

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली को तीसरी बार साल 2017-18 के लिये CEAT अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। कोहली के अलावा शिखर धवन, हरमनप्रीत कौर, शुबमन गिल, राशिद खान, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों को भी अवॉर्ड मिले हैं। हालांकि कोहली ने तीसरी बार बाजी मारी है। कोहली को इससे पहले साल 2011-12 और 2013-14 में भी यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज जबकि न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया है। भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर की आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल विश्व कप में खेली गयी नाबाद 171 रन की पारी को साल सबसे बेजोड़ पारी से नवाजा गया है। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले मयंक अग्रवाल को साल का सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी चुना गया।

वहीं इसी साल हुए अंडर-19 वर्ल्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुबमन गिल को सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 खिलाड़ी चुना गया है। अपने जमाने के मशहूर विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अन्य पुरस्कारों में अफगानिस्तान के राशिद खान को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो को सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज का पुरस्कार मिला जबकि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को 'पॉपुलर च्वाइस अवार्ड' से नवाजा गया है। अवॉर्ड समारोह के दौरान विराट कोहली उपस्थित नहीं हो पाए थे। उनकी जगह रोहित शर्मा ने ये अवॉर्ड लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जमकर एंज्वॉय किया। क्रिस गेल और शिखर धवन ने डांस भी किया।

Story first published: Tuesday, May 29, 2018, 16:07 [IST]
Other articles published on May 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+