Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कानपुर T20: इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में 7 विकेट से हराया

कानपुर। कानपुर के ग्रीन पार्क स्‍टेडियम में पहले टी-20 मुकाबले में इंग्‍लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया दिया है। कानपुर में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 147 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली 29, सुरेश रैना ने 34 और महेंद्र सिंह धौनी से 36 रन बनाए। वहीं इंग्‍लैंड की टीम ने 11 गेंद बाकी रहते हुए और सिर्फ तीन विकेट खोकर 148 रन बना लिए। इंग्‍लैंड की तरफ से शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए जेसन रूट ने 46 रन बनाए और बैन स्‍ट्रोक नाबाद 51 रन बनाकर वापस लौटे।

  • जम्मू एवं कश्मीर के ऑफ स्पिन गेंदबाज परवेज रसूल अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • सुरेश रैना और अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इस मैच से वापसी की।

युवाओं के पास बेहतरीन मौका : कोहली

फिलहाल मैच की कप्तान विराट कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि यह टी-20 श्रृंखला टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। आपको बता दें कि कोहली इस टी20 सेना में कई युवा चेहरे हैं। इसलिए कोहली ने ये बात कही।

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आराम

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है।

टाइमल मिल्स को टीम में जगह

इंग्लैंड की टीम ने टी-20 श्रृंखला के लिए टाइमल मिल्स को टीम में शामिल किया है। मिल्स तेजी गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी रफ्तार 90 मील प्रति घंटे की है।

टीम

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), सुरेश रैना, युवराज सिंह, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, परवेज रसूल, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), जोए रूट, जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, लियाम प्लंकेट, क्रिस जोर्डन, आदिल रशीद और टाइमल मिल्स

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+