सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की हालत नाजुक है। श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया भले ही नंबर एक के पायदान पर काबिज हो लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन पर अब सवाल उठने लगे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर सुनिल गावस्कर ने तो पार्थिव पटेल के कैच छोड़ने पर धोनी को याद किया और कहा उन्हें इतनी जल्दी संन्यास नहीं लेनी चाहिए थी। विराट को उनके दिए इनपुट बहुत मददगार होते थे और टीम का मनोबल ऊंचा रहता था। वहीं अपनी क्लास बल्लेबाजी के लिए विख्यात लक्ष्मण ने टीम इंडिया को पांचवें दिन मैच से पहले अपने अंदाज में बधाई दी तो सोशल मीडिया के बादशाह वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को अपने रोचक अंदाज में ट्रोल कर दिया। जानिए उन्होंने टीम के हार की भविष्यवाणी पहले ही कर दी और विराट एंड कंपनी पर जमकर चुटकी भी ली है।
मैच के चौथे दिन 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही और एक बार फिर मुरली विजय और लोकेश राहुल एक अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहे। सेंचुरियन की पिच पर सवाल उठाते हुए मोहम्मद शमी ने जहां इसे अपने तरीके की पहली ऐसी पिच बताई, जहां गेंदबाजों को उछाल पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है वहीं असमान उछाल की वजह से इस पिच पर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
अपने पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी गिडी ने विराट कोहली का विकेट लेकर अपनी टीम के लिए जीत का रास्ता आधा तय कर दिया है।टीम इंडिया ने चौथे दिन के खेल खत्म होने तक 23 ओवर में तीन अहम विकेट गवांकर सिर्फ 35 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने चौथे दिन अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खोए जिसमें लोकेश राहुल (4), मुरली विजय(9) और विराट कोहली (5) शामिल हैं। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही दूसरी पारी में दो अहम विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका को बेहद शानदार शुरूआत दी है।
टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर ने टीम इंडिया के लिए हार लगभग सुनिश्चित कर दी है वहीं वी.वी एस लक्ष्मण ने टीम को इस लक्ष्य को पाने का एक नायाब टिप्स सुझाया है। सहवाग ने जहां 'लगान' फिल्म का एक जिफ इमेज ट्वीट करते हुए लिखा कि टीम इंडिया को सेंचुरियन में सिर्फ अब बारिश ही हार से बचा सकती है, वहीं लक्ष्मण ने टीम को हर एक सत्र में छोटे-छोटे टारगेट सेट करते हुए इस लक्ष्य के पास पहुँचने या इसे पाने की सलाह दी। क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने चौथे दिन का खेल खत्म होने और विराट कोहली के आउट होने के बाद "टीम इंडिया के हाथ से निकली सिरीज' लिखा। सभी क्रिकेट विश्लेषक यह मानकर चल रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर टीम इंडिया के लिए इस लक्ष्य को पांचवें दिन प्राप्त करना बहुत मुश्किल होगा।
Test cricket gives you an opportunity to showcase your true character and comeback.Its a challenging task for India and I am sure they will exhibit lot of self belief & fight.Have small targets in mind and try to achieve it. My best wishes #SAvIND
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 17, 2018
India have to hope for this today in Centurion ! pic.twitter.com/IBbOWnvGrp
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 17, 2018
दक्षिण अफ्रीका के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवा दिन है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में कप्तान विराट कोहली के शतक (153) की बदौलत 307 रन ही बना पाई। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट हार गई थी और श्रृंखला में 0-1 से पीछे है , दूसरे टेस्ट में भी हार को टाल पाना मुश्किल लग रहा है।
There goes this series......
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) January 16, 2018