Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बड़बोलापन पड़ गया शास्त्री को भारी, सीओए से पड़ी खूब फटकार

नयी दिल्ली। हाल फिलहाल में रवि शास्त्री और विराट कोहली ना केवल अपनी जुगलबंदी बल्कि अपने बयानों के कारण भी चर्चाओं में रहे हैं। पिछले दिनों शास्त्री का यह बयान खासा तूल पकड़ा था कि यह भारतीय टीम पिछले 15 साल में विदेशी दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम है। हालांकि यह तथाकथिक 'सर्वश्रेष्ठ' टीम इंग्लैंड में एक के बाद एक मैच हारती गई लेकिन शास्त्री अपने बयान पर कायम रहे। उनके इस रवैये ने इस मुद्दे को कभी दफन नहीं होने दिया और बात मीडिया के हलकों में भी सभी जगह फैल गई।

अब जब इस बात का असर प्रशासकों की समिति (सीओए) भी महसूस करने लगी तो उसने शास्त्री की थोड़ी क्लास लगाने का फैसला किया। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रशंसकों को यह तय करने दीजिये की यह सर्वश्रेष्ठ टीम है या नहीं। हैदराबाद में हाल में टीम प्रबंधन और सीओए की बैठक में रवि शास्त्री ने एक बार फिर अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में विदेशों में प्रदर्शन के मामले में यह सर्वश्रेष्ठ टीम है जिस पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

"लोगों को तय करने दिया जाए टीम सर्वश्रेष्ठ है या नहीं"

बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने बताया, "शास्त्री ने कहा कि भारतीय मीडिया हमेशा अपने खिलाड़ियों की आलोचना करता है लेकिन यह टीम पिछले 15 वर्षों में विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम है।" शास्त्री उस बात पर अपना पक्ष रख रहे थे जिसमें इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में 1-3 से हार के बाद कोहली पत्रकार के सवाल पर भड़क गये थे। शास्त्री जब टीम की तारीफ कर रहे थे तभी एक सीओए सदस्य ने उन्हें बीच में रोक दिया।

उन्होंने बताया, "सीओए सदस्य ने उन्हें कहा कि इस बैठक के विषय पर लौटिये और आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे की नीतियों पर चर्चा करिये। आप यह फैसला नहीं कर सकते कि यह विदेशों में प्रदर्शन के मामले में यह सर्वश्रेष्ठ टीम है या नहीं। लोगों को फैसला करने दीजिए। शास्त्री और कोहली को कहा गया कि भारतीय टीम को हर जरूरी सुविधा दी जा रही है और मैदान में उसके प्रदर्शन में यह नजर आना चाहिए।"

जरूरी है प्रदर्शन का आकलन करना

"बीसीसीआई अधिकारी ने उन्हें कहा कि आपको सब कुछ मुहैया करायी जा रही है।। केन्द्रीय अनुबंध, अभ्यास की सुविधा और आप जो कुछ भी चाहते हैं। इसलिये यह न्यायोचित है कि आपके प्रदर्शन का आकलन किया जाए।" बैठक में सीओए अध्यक्ष विनोद राय, डायना एडुल्जी, सीईओ राहुल जोहरी, आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन, महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम, कोहली, शास्त्री, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद शामिल थे।

Story first published: Thursday, November 8, 2018, 18:27 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+