क्रिकेट जगत तक पहुंची MeToo की आंच, देश को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इस दिग्गज पर लगा आरोप
नई दिल्ली। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मी टू के कैंपेन ने एक हलचल पैदा कर रखी है, महिलाएं चाहे वो किसी भी पेशे से जुड़ी हों अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर मुखरता से सामने आ रही हैं। इस मुहिम में अब तक कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। ऐसे में अब इस अभियान का असर खेल जगत में देखने को मिल रहा है। दरअसल अब इसकी जद में श्रीलंका की सियासत में लंबा कद रखने वाले और क्रिकेट के सितारे रहे अर्जुन रणतुंगा भी आ गए हैं। एक भारतीय एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि रणतुंगा ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।
इंडिया टुडे के मुताबिक इस महिला ने फेसबुक पर अपना आपबीती बताते हुए आरोप लगाया है कि रणतुंगा ने मुंबई के एक होटल में उनका कमर पकड़कर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। वह भाग कर होटल के रिसेप्शन पर गई लेकिन होटल के स्टाफ ने उनसे कहा कि यह तुम्हारा निजी मामला है। महिला ने लिखा है, ' मुंबई के होटल जुहू सेंतूर में मेरी कलीग को भारत-श्रीलंका के क्रिकेटर दिखे। वह ऑटोग्राफ लेने के मकसद से उनके पास गई और मैं उसके साथ थी। मेरी सहेली एक इंडियन क्रिकेटर के साथ स्विमिंग पूल की ओर चली गई। इस बीच रणतुंगा ने मेरी कमर को पकड़ा और वह गलत तरीके से छूने लगा। मैं चीखी, चिल्लाई और उसके पैरों में लात माकर खुद को उसकी गिरफ्त से आजाद करके रिसेप्शन के पास पहुंची जहां मुझे कहा गया कि यह आपका निजी मामला है, हम कुछ नहीं कर सकते।
गौरतलब हो कि अर्जुन रणतुंगा इस वक्त श्रीलंका की सरकार में पैट्रोलियम मंत्री हैं और उन्हें इस देश के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5,105 रन और वनडे क्रिकेट में 7,456 रन हैं। रणतुंगा की कप्तानी में ही श्रीलंका ने 1996 का वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में उनका नाम भी अब विवादों में आ गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


