For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019: पाकिस्तान के साथ मैच होना चाहिए या नहीं, चहल ने दी अपनी राय

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद इग्लैंड में होने वाले विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के साथ मैच ना होने की मांग उठ रही है। वहीं बीसीसीआई ने तो आईसीसी से...

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद इग्लैंड में होने वाले विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के साथ मैच ना होने की मांग उठ रही है। वहीं बीसीसीआई ने तो आईसीसी से अपील की है कि पाकिस्तान को विश्व कप से बैन कर दिया जाए क्योंकि यह देश भरोसे लायक नहीं। इसी बीच जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मुद्दे पर बात करते हुए अपनी राय सबके सामने रखी।

चहल का कहना है कि यह हमारे हाथ में नहीं है, अगर BCCI कहती है तो हम खेलेंगे अगर वे कहते हैं कि नहीं तो हम नहीं खेलेंगे। मुझे लगता है कि यह कठिन समय है, हमें सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वहां (पाकिस्तान) सभी लोग गलत हैं लेकिन जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

गाैर हो कि चहल ने पुलवामा हमले की कड़ी आलोचना करते हुए सरकार से पाकिस्तान के साथ सीधी आर-पार की लड़ाई लड़ने की अपील की थी। युजवेंद्र चहल ने कहा, था कि ये सब अर एक ही बार में खत्म होना चाहिए। हम इसे ज्यादा समय तक नहीं सहन कर सकते हैं। हर तीन महीनों में हम यही सुनते हैं कि आतंकियों की वजह से हमारे जवान फिर शहीद हो गए। अब हमें देश के और जवानों के शहीद होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। यानी इससे मेरा मतबल साफ है कि अब आर या पार की लड़ाई हो ही जानी चाहिए।

Story first published: Friday, February 22, 2019, 14:08 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+