For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को दूर करने होगी ये दिक्कतें

नई दिल्ली। किसी भी देश के दौरे पर मेजबान टीम हमेशा इस बात की शिकायत करती है कि अभ्यास मैच में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ओर इस बार टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन, ट्रेविस हेड, जो बर्न्स, जेम्स पैटिंसन जैसे खिलाड़ी अभ्यास मैच में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम की बात करें तो जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को अभ्यास मैच में रिलीज नहीं किया गया। इशांत शर्मा की गैरमौजूदगी में नवदीप सैनी के पास यह मौका है कि वह इस मौके को अवसर में बदल सके। हालांकि सैनी वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे।

माना जा रहा है कि टेस्ट सीरीज में मयंक अग्रवाल सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन उनका साथी कौन होगा इसपर अभी भी सवाल खड़ा है। दूसरे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की बात करें तो वह लगातार पिछले कुछ मैचों में विफल रहे हैं और प्रैक्टिस मैच के दौरान भी वह बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं शुभमन गिल सिर्फ एक ही गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए। शॉ और गिल दोनों ही बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके, ऐसे में दूसरे सलामी बल्लेबाज की समस्या अभी भी टीम के लिए बनी हुई है।

पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली पैटर्निटी लीव पर चले जाएंगे, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में किसे टीम में जगह दी जाएगी इसपर सवाल अभी भी बरकरार है। अजिंक्या रहाणे की बात करें तो वह टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं, लिहाजा कोहली की अनुपस्थिति में वह टीम की अगुवाई करेंगे। लेकिन वॉर्मअप मैच में रहाणे ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की बल्कि उनकी जगह पर हनुमा विहारी को चौथे नंबर पर मौका दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली की गैरमौजूदगी में विहारी को चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है, जबकि रहाणे पांचवे नंबर पर आ सकते हैं।

प्रैक्टिस मैच में उमेश यादव ने 15 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि अश्विन ने 14 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट झटके। कुलदीप यादव की बात करें तो उन्होंने 10 ओवर में 23 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि दूसरी टेस्ट 26 दिसंबर, 7 जनवरी को तीसरा टेस्ट मैच, चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, December 7, 2020, 17:42 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+