Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले वार्म अप मैच से पहले कोच कुंबले के सामने कई अहम चुनौती

सेंट किट्स। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर कल अपना पहला अभ्यास मैच खेलेगी। ऐसे में पहले मैच से पहले हेड कोच अनिल कुंबले के सामने तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी की फिटनेस और शिखर धवन का खराब फार्म बड़ी चुनौती है। शनिवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के साथ टीम इंडिया का पहला वार्म मैच खेला जाएगा। दो दिवसीय मैच में दोनों टीमों को एक दिन बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा जिसमें सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जाएगा।

'बीच बॉलीवॉल' का मजा ले रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें तस्वीरें

कुंबले के लिए उनकी टीम इंडिया के साथ यह पहली शुरुआत होगी ऐसे में 49 दिनों तक चलने वाले इस दौरे की शुरुआत वह बेहतर चाहेंगे। खुद कुंबले टेस्ट क्रिकेट के पक्षधर हैं और इसे आगे बढ़ाने की बात करते आये हैं ऐसे में उनके सामने टीम इंडिया के बेहतर प्रदर्शन की चुनौती होगी।

मौजूदा टीम में जिसमें छह टेस्ट खिलाड़ी हैं लेओन जॉनसन, जर्मैन ब्लैकवुड, राजेंद्र चंद्रिका, शेन डोरिच, शाए होप व जोमेल वैरिकन जो टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा लेंगे। पहले वार्म अप मैच से यह साफ हो जाएगा कि टीम इंडिया की तैयारियां किस स्तर पर हैं।

आखिर क्यों ब्रिटिश एयरवेज को कुंबले से मांगनी पड़ी माफी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस अभी भी अहम बनी हुई है, ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि दूसरे और तीसरे स्पेल में वह किस तरह की गेंदबाजी कराते हैं। खुद कोहली ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वह टेस्ट मैच में आदर्श लेंथ से गेंदबाजी करते हैं।

वहीं इशांथ शर्मा भी खुद को इस वार्म अप मैच से पहले लय में लाने की कोशिश करेंगे। उनका साथ उमेश यादव देंगे जोकि कप्तान कोहली के लिए काफी अहम है। तीनों तेज गेंदबाजों पर ही टीम इंडिया का प्रदर्शन निर्भर करेगा। वहीं बतौर कोच अनिल कुंबले भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर को भी इस मैच में टेस्ट करना चाहेंगे। माना जा रहा है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से 75-80 गेंद ही खेलने को कहा जाएगा।

जब टीम इंडिया विदेश के दौरे पर जाती है तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को इस नियम को साधारण तौर पर मानना पड़ता है कि उन्हें 75-80 गेंद ही खेलने की इजाजत हैं अगर वह आउट नहीं होते हैं। इसके बाद वह रिटायर होकर मध्यक्रम के बल्लेबाजों को बैटिंग करने का मौका देते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+