क्रिकेट के मैदान में सगे भाईयों ने किया है कमाल, ये हैं बेस्ट जोड़ियां
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 जुलाई, 2017 को तीसरा वन-डे खेला गया, इसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। सीरीज में टीम इंडिया अब 2-0 से आगे हो गई है। वहीं इस मैच में वेस्टइंडीज टीम में काइल होप और सुनील एम्ब्रिस जैसे दो नए चेहरे देखने को मिले जिन्होंने इंडिया के खिलाफ डेब्यू किया।
आपको बता दें कि काइल होप वेस्टइंडीज टीम के वर्तमान विकेटकीपर शाई होप के भाई हैं और वे त्रिनिदाद एंड टोबेगो की तरफ से खेलते हैं वहीं एम्ब्रिस विंडवार्ड आइसलैंड की तरफ से खेलते हैं और वे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। हालांकि काइल होप अपने डेब्यू मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 19 रन बनाकर चलते बनें। एक मजेदार बात यह है कि वेस्टइंडीज के होप ब्रदर्स (काइल होप और शाई होप) को हार्दिक पांड्या ने ही आउट किया।

वेस्टइंडीज टीम में ब्रावो ब्रदर्स
वेस्टइंडीज के लिए यह पहली बार नहीं है जब दो भाई एक साथ एक ही टीम में खेल रहे हैं इससे पहले वेस्टइंडीज टीम में ब्रावो ब्रदर्स (डेवेन ब्रावो-डेरेन ब्रावो ) भी खेल चुके हैं। हालांकि दोनों भाई खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। इसके अलावा मारलोन सैम्यूल्स भी वेस्टइंडीज टीम में एक बड़ा नाम हैं जो रोबर्ट सैम्यूल्स के भाई है। मारलोन सैम्यूल्स जो 2016 में आईसीसी वर्ल्ड टी20 के खिताब का हिस्सा था इसके अलावा 2013 में उन्हें विजडन क्रिकेट ऑफ द ईयर से भी चुना गया था।

भारत से सुरिंदर अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ
इसके अलावा लाला अमरनाथ जो भारत के पहले टेस्ट कप्तान (1947-1948) बनें थे तो वहीं उनके बेटे सुरिंदर अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ जैसे भाई टीम इंडिया में बड़े नाम रह चुके हैं। इसके अलावा इरफान पठान और युसुफ पठान भी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं।

पाकिस्तान में फरात ब्रदर्स
अगर पाकिस्तान की बात की जाये तो फरात ब्रदर्स (हुमायुं फरात और इमरान फरात) पाकिस्तान टीम में बड़ा नाम है। वहीं पाकिस्तान के लिए करीब 15 साल तक क्रिकेट खेलने वाले मॉइन खान मशहूर क्रिकेटर नदीम खान के बेटे हैं। वहीं राजा ब्रदर्स (रमीज राजा और वसीम राजा) की बात की जाए तो इनका पाकिस्तान क्रिकेट में बहुत बड़ी भूमिका रही है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में हमेशा से ही भाईयों का बोलबाला
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में हमेशा से ही भाईयों का बोलबाला रहा है। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में चैपल ब्रदर्स बहुत बड़ा नाम है। लोग चैपल भाईयों में ग्रैग चैपल और इयान चैपल को ही जानते हैं लेकिन इनके एक और भाई है जिनका नाम ट्रैवर चैपल है और वे भी 80 के दशक मे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल चुके हैं। इसके अलावा वॉ ब्रदर्स (स्टीव वॉ-मार्क वॉ), हसी ब्रदर्स (माइक हसी-डेविड हसी), मार्श ब्रदर्स (शॉन मार्श-मिचेल मार्श) का भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बड़ा नाम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications