जानिए हैजल के पहले कितनों से जुड़ा था युवराज सिंह का नाम?
चंडीगढ़। टीम इंडिया के महान प्लेयर्स में से एक युवराज सिंह बुधवार को हैजल कीच के साथ जन्मों के बंधन में बंध गए। युवी ने अभिनेत्री और मॉडल हैजल कीच के साथ शादी रचाकर अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है।
वैसे अगर युवराज ने क्रिकेट के मैदान में छक्कों का रिकॉर्ड बनाया है तो वहीं दिल के मामले में भी उनका नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ा जिन्होंने गॉसिप का बाजार काफी गर्म भी किया लेकिन इन बातों में कभी-कोई सच्चाई नहीं पाई गई। कभी युवी ने अपने प्रेम-प्रसंगों का खंडन भी किया तो कभी गुस्सा भी दिखाया।
लेकिन कहते हैं ना रिश्ते तो ऊपर वाले के यहां से बनकर आते हैं इसलिए युवराज की किस्मत में भी बॉलीवुड हसीना हैजल का नाम लिखा था और वो अब उन्हें 'सोलमेट' के रूप में मिल गई हैं।
आईए एक नजर डालते हैं युवराज सिंह और उनकी प्रेमिकाओं पर एक नजर...

किम शर्मा-युवराज सिंह
युवराज सिंह की सबसे चर्चित प्रेमिका किम शर्मा रही हैं। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे और दोनों ने खुलकर अपने रिश्तों को स्वीकारा भी था लेकिन फिर अचानक से दोनों के बीच में दूरियां आ गईं और एक दिन अचानक से पता चला कि किम शर्मा ने विदेश में एक बिजनेस टाइकून से शादी कर ली है।

दीपिका पादुकोण-युवराज सिंह
साल 2007 में युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें आयी थीं। कहा जाता है कि युवराज बेइतंहा दीपिका को चाहते थे लेकिन दीपिका की ओर से उन्हें हरी झंडी कभी नहीं मिली क्योंकि दीपिका कैप्टन धोनी को पसंद करती थी और इस कारण दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

प्रीति जिंटा-युवराज सिंह
युवी जब आईपीएल में पंजाब इलेवन के लिए खेलते थे तो उनके और टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा के इश्क के चर्चों से गलियारें भरे पड़े थे लेकिन फिर अचानक से यह खबरें आनी बंद हो गईं। प्रीति कई मौकों पर युवराज के साथ ऐसे देखी गईं जैसे कि प्रेमी-प्रेमिका साथ में होते हैं। हालांकि प्रीति ने कई बार अपने Tweet में कहा था कि उनका और युवी का कभी कोई चक्कर नहीं रहा है।

नेहा धूपिया-युवराज सिंह
युवराज सिंह और सेक्सी नेहा धूपिया के बीच में भी रोमांस की खबरें आयी थीं जिस पर युवराज ने कहा था कि वो और नेहा केवल अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।इसके बाद युवराज सिंह का नाम एड गर्ल आंचल से भी जुड़ा था और कहा जाता है कि आंचल की बिग बॉस में एंट्री युवी की एक्स गर्ल के रूप में ही हुई थी।

असिन-युवराज सिंह
कुछ वक्त पहले युवराज सिंह को साउथ की सुपरहिट अभिनेत्री गजनी फेम एक्ट्रेस असिन के साथ वक्त बिताते देखा गया था। कहा जाता था कि दोनों एक-दूसरे से घंटों लंबी चैटिंग करते थे लेकिन बाद में असिन की शादी हो गई और सारे गॉसिपों पर पानी फिर गया।

युवराज सिंह और हैजल
युवराज सिंह ने अभिनेत्री और मॉडल हैजल कीच के साथ शादी रचाकर अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है। बुधवार को युवराज और हैजल की शादी पंजाब के फतेहगढ़ साहब के दुफेरा साहिब गुरुद्वारे में सिख रिवाज से हुई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications