मुंबई। क्रिकेट को पसंद करनेवालों के लिए एक और झटके वाली खबर है क्योंकि बीसीसीआई ने आज एक बड़ा कदम उठाते हुए चैंपियंस लीग टी20 प्रतियोगिता को समाप्त कर दिया है। यह बात बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज के जरिये मीडिया को बतायी।
बीसीसीआई ने कहा कि उसने यह कड़ा फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ बात करके लिया है क्योंकि लगातार चैंपियंस लीग टी20 घाटे में जा रहा था, इस खेल को ना तो पैसे मिल रहे थे और ना ही दर्शक। हालांकि चैंपियंस लीग टी20 प्रतियोगिता को शुरू करने का मकसद घरेलू खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना था लेकिन दर्शकों की बेरूखी की वजह से हमें इसे बंद करना पड़ रहा है।
Governing Council of Champions League Twenty20 (CLT20) confirmed that CLT20 competition will be discontinued with immediate effect: BCCI
— ANI (@ANI_news) July 15, 2015 आपको बता दें कि चैंपियंस लीग टी20 प्रतियोगिता आईपीएल के अलावा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश और दक्षिण अफ्रीका के रैमस्लैम टी20 टूर्नामेंट की टॉप-2 टीमें शामिल होती है। इस टूर्नामेंट अभी तक 6 बार हो चुका है जिसमें चार बार भारतीय टीमों का दबदबा रहा है। मुंबई और चेन्नई की टीम ने दो-दो बार और एक-एक बार न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स ने यह खिताब अपने नाम किया है।