Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'चैम्पियंस ट्रॉफ़ी पर कोई असर नहीं'

पीसीबी अध्यक्ष नसीम अशरफ़ ने कहा, "पूर्व में ऐसे कई उदाहरण हैं जब अपनी मर्ज़ी से कई बड़े खिलाड़ी प्रतियोगिता में नहीं आए. हम किसी को ज़बरदस्ती तो नहीं ला सकते पर हम सबका स्वागत करेंगे."

उन्होंने ये बात पाकिस्तानी ट्रेनिंग कैंप के दौरे के दौरान कही.

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की थी कि सितंबर में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी की मेज़बानी पाकिस्तान ही करेगा. सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान की मेज़बानी पर सवाल उठ रहे थे.

चैम्पियंस ट्रॉफ़ी पर बहिष्कार का ख़तरा मँडरा रहा है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों को वहाँ न जाने की सलाह दी गई है.

नसीम अशरफ़ का कहना है कि जो टीम चैंपियंस ट्रॉफ़ी में हिस्सा नहीं लेगी उनके ख़िलाफ़ किसी तरह का क़दम उठाने का काम केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का है न कि पीसीबी का.

पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कोई भी देश पूरी तरह से गारंटी दे सकता है लेकिन हम पाकिस्तान में अच्छे से अच्छा इंतज़ाम करने की कोशिश में जुटे हैं. एशिया कप के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों की प्रशंसा आईसीसी के सुरक्षा अधिकारियों ने भी की थी.

उन्होंने कहा कि जो देश केवल बाहर से बैठकर बयान दे रहे हैं उन्हें पहले पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए.

नसीम अशरफ़ ने इन ख़बरों का भी खंडन किया कि पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफ़ी आयोजित करवाने का दक्षिण अफ़्रीका सबसे बड़ा विरोधी है.

उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई टेलीकॉन्फ़्रेंसिंग में दक्षिण अफ़्रीका ने कहा था कि क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान सुरक्षित जगह है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+