रियो डी जेनेरियो, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत जहां जल्द ही ब्राजील में क्रिकेट कोच को भेजेगा वहीं दूसरी ओर भारत वहां अपनी फुटबाल टीम के लिए कोच की भी खोज कर रहा है। भारत को इस खोज में फिलहाल सफलता नहीं मिल पाई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ब्राजील में युवाओं को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने के लिए कोच भेजने के लिए तैयार हो गया है। दरअसल, फुटबाल के दीवाने इस देश में क्रिकेट के प्रति रुचि अब बढ़ने लगी है।
ब्राजील में भारत के राजदूत हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "बीसीसीआई जल्द ही ब्राजील में क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए कोच भेजेगा।" गौरतलब है कि ब्राजील वर्ष 2002 में ही अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट परिषद (आईसीसी) का सदस्य बन गया था।
पुरी ने कहा कि भारत फुटबाल के लिए कोच की खोज कर रहा है। दरअसल, वर्ष 2006 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्राजील दौरे के दौरान भी फुटबाल कोच को लेकर राष्ट्रपति ब्री ल्यूज इनाकियो लुला डा सिल्वा से चर्चा की थी।
गौरतलब है कि ब्राजील को फुटबाल की धरती कहा जाता है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल संघ की सूची में भारत का स्थान 130वां है। ऐसी स्थिति में भारत द्वारा ब्राजील में क्रिकेट कोच भेजने की योजना दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।