CT17 INDvNZ Live: भारत ने न्यूजीलैंड को 45 रनों से हराया

इंग्लैंड में 1 जून से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत आज (28 मई) न्यूजीलैंड के साथ अपना पहला अभ्यास मैच खेल रहा है। इसके बाद दूसरा और आखिरी अभ्यास मैच 30 मई को बांग्लादेश के साथ खेलेगा। बता दें कि भारत का पहला मुकाबला 4 जून को पाकिस्तान के साथ होगा। भारत गत चैंपियन है। उसने 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

इस मैच में चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑफ स्पिनर आर अश्विन पर लोगों की निगाहें हैं। इसके साथ ही बल्लेबाजी में खुद विराट कोहली लय हासिल करना चाहेंगे, जो आईपीएल में फेल रहे थे। मैच ओवल में हो रहा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 38.4 ओवर में ऑल आउट होकर 189 रन ही बना सकी। भारत को जीत को लिए 190 रनों का लक्ष्य मिला है।

LIVE Score:- जीत के लिए 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का स्कोर 19.2 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन है।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत काफी तेज रही। हालांकि तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने मार्टिन गुप्टिल को 9 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। गुप्टिल का कैच भुवनेश्वर ने पकड़ा।

9वें ओवर में लगातार 2 चौके व 1 छक्का पढ़ने के बाद शमी ने शानदार वापसी की और ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर पहले विलियमसन और फिर नील ब्रॉम को आउट कर पवेलियन भेज दिया। विलियमसन ने 8 रन बनाए जबकि नील खाता भी नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड को चौथा झटका भुवनेश्वर ने दिया। भुवी ने कोरी एंडरसन बेल्ड कर पवेलियन भेजा।

पारी के 21वें ओवर में तेज पारी खेल रहे रोंची को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। रोंची ने 63 गेंदों में 66 रन बनाए। इसके बाद जडेजा ने अपने अगले ही ओवर में कोलिन डि ग्रैंड होम को आउट करवा दिया। कोलिन को धोनी ने हाथों स्टंप किया। वह केवल 4 रन बना ही सके। इसके बाद सेंटनर को अश्विन ने 12 रन पर जेडजा के हाथो कैच लपकवाकर पवेलियन भेजा।

सेंटनर के बाद मिलने 9 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे। मिलने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए टिम सउदी को 4 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर भुवनेश्वर ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। अंत में पूरी कीवी टीम 38.4 ओवर में 189 रन पर ऑल-आउट हो गई।

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत सधी हुई रही। हालांकि उसने अपना पहला विकेट जल्दी ही गंवा दिया। भारत को पहला झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। रहाणे 7 रन बनाकर साउदी की शिकार हुए। इसके बाद पारी को संभाला कप्तान कोहली और धवन ने। हालांकि धवन 59 गेंदों में 40 रन बनाकर नीशम का शिकार हुए।

टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन)- शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी (कीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, हरदिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमरा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)- न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, ल्यूक रोंची (कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), नील ब्रूम, कोरी एंडरसन, कॉलिन डे ग्रैंडहाम, मिशेल संतनेर, जीतन पटेल, टिम साउथी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स नीशम।

Story first published: Sunday, May 28, 2017, 15:39 [IST]
Other articles published on May 28, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+