चैंपियंस ट्रॉफी 2017: पाकिस्तान से हार के बाद एडम गिलक्रिस्ट से उठाया विराट के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्ता्न से बुरी तरह से हारने करे बाद लोगों ने कप्तान विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है। लोगों ने विराट पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने कोहली का बचाव किया है।

पाकिस्तान के हाथों भारत को मिली इस करारी हार पर गिलक्रिस्ट ने कहा कि पाक के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। सीमित ओवरों के मैच में कोई भी टीम किसी भी टीम को मात दे सकती है। विराट का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि कोहली ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्हें एक मैच के आधार पर परखा नहीं जाना चाहिए। हलांकि उन्होंने कोहली से फैसले पर सवाल जरूर उठाए।

गिलक्रिस्ट ने कोहली द्वारा फाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद बावजूद गेंदबाजी लेने के विराट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े मुकाबले में इस तरह का फैसला लेना गलत था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने पर गिलक्रिस्ट का कहना है कि इतने बड़े मैच में पहले बल्लेबाजी करना सही विकल्प होता।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की अतीत की टीम और व्यक्तिगत तौर पर मैं भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती। बड़े मुकाबले में बड़ा स्कोर खड़ा कर विरोधी टीम पर प्रेशर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि अगर अधिकांश मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए, जैसा कि इस टूर्नमेंट में हुआ तो आप पहले गेंदबाजी के फैसले की आलोचना नहीं कर सकते।

गिलक्रिस्ट ने कहा कि चूंकि भारतीय टीम ने अधिकांश मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते थे, इसलिए उनके इस फैसले की आलोचना नहीं होनी चाहिए। चूंकि भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सहज थी और लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। आप इस फैसले के लिए उनकी आलोचना नहीं कर सकते। आपको बता दें कि फाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के विराट के फैसले की सोशल मीडिया पर भी खूब आलोचना हो रही है।

Story first published: Monday, June 19, 2017, 20:24 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+