ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी हैं हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इस ट्रॉफी पर लगातार 2 बार कब्जा किया है तो न्यूजीलैंड ने 1 बार। 5 बार कि विश्व कप विजेता और 2 बार की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में ज्यादातर दिग्गजों की फेवरेट है और किसी भी टीम को कंपटीशन देने में सक्षम है।
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 2009 में टी-20 विश्वकप के दौरान पहली बार इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था और तब से अब तक हर फॉर्मट में इंग्लैंड में 23 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। लेकिन वार्नर ने अभी तक इंग्लैंड में एक भी शतक नहीं बनाया है।
इंग्लैंड में वार्नर का रिकॉर्ड (सभी फॉर्मट में 31.75 की औसत) है फिलहाल भारत उनके रिकॉर्ड (औसत 21.30) के मुकाबले ये फिर भी ठीक ही है। इसके अलावा वार्नर ने पिछले 12 महीनों में 1409 वनडे रन बनाए हैं जिनमें 8 शतक भी शामिल हैं। वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो उसका मनोबल भी काफी ऊंचा होगा क्योंकि उसने इसी स्टेडियम (एजबस्टन) पर श्रीलंका को वॉर्म-आप मैच में छह विकेट से हराया था।
LIVE SCORE:- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पारी 45 ओवर में सिमट गई। न्यूजीलैंड ने ऑल-आउट होकर 291 रन बनाए।
संशोधन ते बाद जीत के लिए मिले 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6.4 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन है।
नोटः बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ जिसके बाद दोनों टीमों को 46-46 ओवर का खेलना था। न्यूजीलैंड की पारी खत्म होते बारिश फिर से शुरू हो गई जिसके बाद 13 और ओवर कम किए गए।
संशोधित स्कोरः- अब ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 235 रन बनाने होंगे। केवल 3 बॉलर ही 7-7 ओवर फेंक सकेंगे। 2 बॉलर 6 ओवर फेंक सकेंगे।
पढ़ें मैच का लाइव अपडेटः-