फिर विवादों में घिरे श्रीसंत
श्रीसंत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कैंप में भाग लेने के लिए उस होटल में रुके थे.
बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने पत्रकारों को बताया है कि होटल मैनेजमेंट और श्रीसंत को पत्र लिखकर विस्तार से जानकारी मांगी गई है कि उस दिन क्या हुआ था.
उनका कहना था,"वह शिविर के दौरान उस होटल में रुके थे और हमने उनका कमरा बुक कराया था. अखबारों में इस घटना के बारे में पढ़ने के बाद हम जानना चाहते हैं कि आख़िर हुआ क्या था."
विवाद
ख़बरों के मुताबिक श्रीसंत ने कमरे के एयर कंडिशनर से काफी आवाज़ निकलने की शिकायत की थी और इसी मुद्दे पर वो होटल के कर्मचाकरियों से उलझ गए.
होटल कर्मचारियों ने उनसे आधे घंटे सब्र करने के लिए कहा लेकिन वह तड़के ही अपना कमरा बदलना चाहते थे और उस समय कोई कमरा उपलब्ध नहीं था.
इससे पहले श्रीसंत आईपीएल में हरभजन सिंह के साथ थप्पड़ कांड के कारण विवादों में रहे थे.
आईपीएल के दौरान बाजू में आए खिंचाव का इलाज कराने के लिए श्रीसंत इन दिनों बंगलौर में हैं.
इस चोट की वजह से वो पूरे महीने क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. इससे पहले वह बांग्लादेश में त्रिकोणीय सीरीज से भी बाहर रहे और एशिया कप भी नहीं खेल सकेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications