For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच के बेस्ट Oppo Moments

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच खेला गया पांचवां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच खेला गया पांचवां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मुकाबले में 183 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए थे और आसान जीत के करीब था पर बार-बार बारिश की वजह से मैच रद्द कर दिया गया।

दोनों टीमों को 1-1 प्‍वाइंट दे बांट दिए गए हैं, दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला खेल रही थीं।

आइए आपको इस मैच के Oppo मोमेंट्स के बारे में बताते हैं

बांग्लादेश

बांग्लादेश

एक तरफ जहां बांग्लादेश अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार गया था, तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ था, लेकिन वो भी बारिश की भेंट चढ़ गया था और दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिले थे।

तमिम इकबाल की लगातार अर्द्धशतकीय पारी

तमिम इकबाल की लगातार अर्द्धशतकीय पारी

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 95 रन की पारी खेली। तमीम ने 114 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के मारे। तमीम इकबाल की यह लगातार चौथी पारी थी जिसमें उन्‍होंने 50 रनों से ज्‍यादा का स्‍कोर बनाया। उनके 95 रन Oppo मोमेंट्स ऑफ द मैच रहा।

 एक ओवर में मिशेल स्टार्क के 3 विकेट

एक ओवर में मिशेल स्टार्क के 3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने 4 विकेट चटकाए। Oppo मोमेंट्स ऑफ द मैच मिशेल स्टार्क वो ओवर रहा जिसमें उन्‍होंने 3 विकेट लिए। यह मेडन ओवर था और मिशेल स्टार्क के हैट्रिक का भी चांस था।

डेविड वार्नर ने पूरे किए 4000 एकदिवसीय रन

डेविड वार्नर ने पूरे किए 4000 एकदिवसीय रन

चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 44 गेंद पर 40 रन की पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे किए। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज आस्ट्रेलिया बल्लेबाज हैं।

बांग्लादेशी फैंस काफी खुश

बांग्लादेशी फैंस काफी खुश

मैच रद्द होने के कारण बांग्लादेशी फैंस काफी खुश हुए इसलिए उन्होंने तुरंत ओप्पो एफ3 से सेल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+