CT17 INDvBAN: एकतरफा मैच में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया

भारत और बांग्लादेश के बीच ये बड़ा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत से पहले अपने दूसरे वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश को 240 रनों से हराया था। हालांकि उसके बाद बांग्लादेश को उसके पहले ही लीग मैच में मेजबान इंग्लैंड ने हराया था। लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने बड़ा उलफेर किया। उसका दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया था लेकिन अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचा था और पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ने अपना पहला और तीसरा (आखिरी) लीग मैच जीता है। पहले मैच में पाकिस्तान को 124 रनों से हराया था लेकिन दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। हालांकि तीसरे मैच में भारत ने नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

पढ़ेंः- VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले फिर वायरल हुआ 'मौका-मौका', जानिए इसकी वजह

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए युवराज सिंह पर सबकी नजर होगी। क्योंकि युवराज सिंह पर थीं लेकिन उनकी बैटिंग आने से पहले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली।

LIVE स्कोरः- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 264 रन बनाए।

जीत के लिए 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 40.1 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पढ़ें पल-पल की LIVE अपडेटः-

  • भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया
  • छक्के के साथ रोहित शर्मा ने पूरा किया शतक, भारत जीत के करीब,स्कोर 212/1
  • कोहली की फिफ्टी, शतक के करीब पहुंचे रोहित, भारत का स्कोर 30 ओवर के बाद 188/1
  • कोहली-रोहित की तूफानी बैटिंग, भारत ने मैच पर बनाई पकड़, स्कोर 156/1
  • रोहित शर्मा की फिफ्टी, भारत की स्थिति मजबूत, स्कोर 99/1
  • 87 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, तूफानी पारी के बाद आउट हुए धवन
  • भारत की सधी हुई बैटिंग, स्कोर 50 के पार
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की तेज शुरुआत
  • बांग्लादेश ने भारत को दिया 265 का लक्ष्य
  • 229 के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा, महमदुल्ला आउट
  • 219 के स्कोर पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा, मोस्सादेक आउट
  • 179 के स्कोर पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी, रहीम आउट
  • 177 के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, शाकिब आउट
  • 154 के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, तमीम इकबाल आउट
  • मुश्फिकुर ने भी जड़ी फिफ्टी, बांग्लादेश 150 के पार, स्कोर 150/2
  • सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने जड़ी फिफ्टी, बांग्लादेश 20 ओवर के बाद 105/2
  • बांग्लादेश की सधी हुई बैटिंग, स्कोर 100 के पार, स्कोर 104/2
  • 31 के स्कोर पर बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका, रहमान आउट
  • पहले ही ओवर में गिरा बांग्लादेश का विकेट, सरकार आउट
  • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
  • भारत (प्लेइंग इलेवन):- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमराह।
  • बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन):- तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, सब्बीर रहमान, मुशफिकर रहीम (कीपर), शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, मोसद्दीक हुसैन, मशरफे मोर्तजा (कप्तान), तास्किन अहमद, रुबेल हुसैन, मुस्तफ़ाजुर रहमान।
{video1}

Story first published: Thursday, June 15, 2017, 14:23 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+