नई दिल्ली। भारत श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर थी। जहां भारत अपना पहला मैच 124 के बड़े अंतर से पाकिस्तान को हराकर जीत चुका है तो वहीं श्रीलका को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप बी में भारत टॉप पर है। वहीं श्रीलंका के लिए ये मुकाबला करो या मरो के जैसा था। ये मैच जीतते ही श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ शामिल हो गई है।
गुरूवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। जीत के लिए 322 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 48.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 322 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।