For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvPAK: जब टीम इंडिया ने की रनों के साथ रिकॉर्ड की बरसात

भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ न केवल रन बरसाए बल्कि इस ऐतहासिक मुकाबले में रिकॉर्ड की बारिश कर दी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 124 रनों से करारी शिकस्त देकर अपने खिताब बचाने के अभियान का शानदार आगाज किया है। भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ न केवल रन बरसाए बल्कि इस ऐतहासिक मुकाबले में रिकॉर्ड की बारिश कर दी।

ये बने बड़े रिकॉर्डः-

  • भारतीय ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ऐसी पहली जोड़ी बन गई है जिसने चैंपियंस ट्रॉफी में 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है।
  • रोहित शर्मा ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 11 वनडे मैचों में 5 अर्धशतक लगाए थे लेकिन कभी भी 68 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। इस मैच में रोहित ने 91 रन बनाए। रोहित शर्मा का ये स्कोर न केवल पाकिस्तान के खिलाफ बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी में भी सर्वश्रेष्ठ है।
  • पाकिस्तान के खिलाफ युवराज सिंह ने 29 गेंदों में अर्धशतक बनाया। वीरेंद्र सहवाग के बाद (26 गेंद) पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं यूवी।
  • 319 रन भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले-

1- 331 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, कार्डिफ में (2013)
2-319 रन पाकिस्तान के खिलाफ, एजबेस्टन में (2017)
3-307 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाका में, (1998)
4-295 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नरोबी में (2000)

  • भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी टूर्नामेंट में 13 बार हराया है। ये किसी भी टीम द्वारा एक विपक्षी टीम को हराए जाने का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। इससे पहले श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 19 मैचों में 12 बार हराया था।
  • आईसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंट (वनडे विश्वकप, टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी) मिलाकर युवराज सिंह 9वीं बार मैन ऑफ द मैच चुने गए। ये कारनामा करने वाले यूवी सचिन तेंदुलकर (10) के बाद दूसरे भारतीय बने हैं।
  • 124 रनों के अंतराल से चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे बड़ी जीत है। और चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भी सबसे बड़ी जीत है।
  • सभी वनडे मैचों की बात करें तो भारत की पाकिस्तान पर रनों के मामले में ये दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को 2008 में मीरपुर में 140 रन से हराया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+