भारत बनाम पाक: सट्टा बाजार ने भारत पर लगाया दांव, जानें क्या है भाव

रविवार को साल का अब तक का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। जी हां, दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से ही कड़ा और रिकॉर्ड ब्रेकर रहता है।

19 मार्च 2016 को टी20 वर्ल्डकप में भिड़ने के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले पर न केवल दर्शकों की बल्कि सट्टाबाजार की निगाहें भी जमी हुईं हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सट्टा बाजार का भाव क्या है। दरअसल मेजबान इंग्लैंड की टीम दिग्गजों के अलावा सट्टाबाजर की भी फेवरेट टीम है।

जीतने के लिहाज से इंग्लैंड का भाव 3.75 रुपये, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका पर 4.00 रुपये, भारत का भाव 5.50 रुपये रखा गया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड 11, पाकिस्तान 15, श्रीलंका 26 और बांग्लादेश का भाव 101 रुपये रखा गया है।

अगर बल्लेबाजों की बात करें तो सट्टाबाजार एक बार फिर से इंडियन कैप्टन विराट कोहली पर दांव खेल रहा है। जी हां, कहली का भाव 3.40 रुपये है। रोहित शर्मा और शिखर धवन पर 4.33 रुपये का भाव दिया जा रहा है।

लेकिन धोनी के लिए थोड़ी अलग कैटेगरी रखी गई है। जी हां, धोनी के सर्वाधिक रन स्कोरर बनने पर 1 के बदले 10 रुपये का भाव दिया गया है। पाकिस्तान टीम की ओर बाबर आजम पर 4.33 रुपये का भाव है। वहीं अजहर अली पर 4.50, अहमद शहजाद पर 5 और शोएब मलिक पर 6.50 रुपये का भाव दिया जा रहा है।

वहीं अगर गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय इसमें भी पाकिस्तान से आगे हैं। भारत के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमरह का भाव 4.33 रुपये रखा गया है जो सबसे ज्यादा है। इसके अलावा अश्विन और शमी पर 4.50 रुपये का भाव दिया गया है।

पाकिस्तानी गेंदबाजों के भाव की बात करें तो शदाब खान 4 रुपये के भाव के साथ सबसे फेवरिट चल रहे हैं। वहीं वहाब रियाज पर 4.33, जुनैद खान और मोहम्मद आमिर पर 4.50 रुपये के भाव के हिसाब से दाव लग रहा है।

मनी कंट्रोल वेबसाइट के मुताबिक सट्टाबाजार के भारत के जीतने पर 1.44 का भाव देगा जबकि पाकिस्तान के जीतने पर 2.75 का भाव रखा गया है। हालांकि बाजार का मानना है कि भारत ही मैच जीतेगा।

ये रहा पूरा भावः-

(साभार- sportsbet.com.au)

Story first published: Saturday, June 3, 2017, 21:15 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+