युवराज सिंह बोले- टफ ग्रुप में है टीम इंडिया, फिर भी जीतेंगे चैंपियंस ट्रॉफी

इंग्लैंड में 1 जून से 18 जून तक होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया और खुद की तैयारी को लेकर भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट है। युवराज सिंह ने कहा है कि वे टीम की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। युनराज सिंह के मुताबिक विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम एक "मुश्किल ग्रुप" में है।

पिछली दो चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेले हैं युवराज
सोमवार (8 मई) को 35 वर्षीय सिक्सर किंग युवराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। आपको बता दें कि युवराज को चैंपियंस ट्रॉफी के पिछले दो संस्करणों 2009 और 2013 में खेलने का मौका नहीं मिला था। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने पिछला टूर्नामेंट जीता था। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट से बोलते हुए युवराज सिंह ने कहा कि भारतीय टीम घरेलू टूर्नामेंट में जारी अच्छी फॉर्म को आगे ले जाने और टाइटल का बचाव करने का लक्ष्य रखती है।

टीम की जीत सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्यः युवराज
टीम में अपने सिलेक्शन को लेकर युवराज सिंह ने कहा कि- 50 ओवरों के आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की तरफ से वापसी करने पर मुझे खुशी है। मेरा उद्देश्य टीम की जीत सुनिश्चित करने में अपना सहयोग देना है। आपको बता दें कि युवराज ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी में अपना वन डे इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इंग्लैंड में मैच होने को लेकर युवराज ने कहा कि "आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने के लिए यूनाइटेड किंगडम एक शानदार जगह है। हम हमेशा वहां से मिलने वाले भारी समर्थन के कारण घर जैसा महसूस करते हैं। हमारा लक्ष्य है कि ऑस्ट्रेलिया की तरह लगातार दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतेंगे।" 1 जून से होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 4 जून (रविवार) को पाकिस्तान के खिलाफ है। भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं। 8 टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है।

Story first published: Wednesday, May 10, 2017, 18:03 [IST]
Other articles published on May 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+