नई दिल्ली। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऑस्ट्रेलिया अपने पहले 'फुल' मुकाबले के लिए बेताब है। इसके लिए अपने तीसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और उसके दोनों ही मुकाबले बिना किसी नतीजे के रद्द हुए हैं। ऐसे में परेशान ऑस्ट्रेलिया अपने पहले पूरे मुकाबले के लिए एक्साइटेड होगी।
आज के मैच के बारे में इंग्लैंड की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच को साधारण नहीं है। ये हमारे लिए खास मैच है और हम पूरी कोशिश करेंगे कि ग्रुप में हम नंबर 1 पर रहें ताकि सेमीफाइनल में पहुंचने पर हमारा मनोबल ऊंचा रहें।
एक प्रेस वार्ता के दौरान मोर्गन ने कहा कि ये हमारे लिए कड़ा दौर होगा क्योंकि मैं यह नहीं मानता कि डेविड वार्नर हम पर कम पड़ेंगे।
वहीं इस मैच के बारे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि हम अपना बेस्ट देंगे और चीजें मौसम पर भी निर्भर करती हैं। स्टीव ने कहा कि हमारे सामने कड़ी टीम है हम इससे इनकार नहीं कर सके। स्मिथ ने कहा कि हमारे मनोबल का स्तर ऊंचा है और आशा है कि परिणाम हमारे हक में होगा।