अब सौरव पेश करेंगे खेल कार्यक्रम
मुम्बई,18 दिसंबरः सौरव गांगुली अब क्रिकेट जगत के अलावा टीवी पर भी धूप मचाने की तैयारी कर रहे हैं. अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म में चल रहे 'दादा" जल्द ही एक टेलीविजन चैनल 'न्यूज एक्स" पर कार्यक्रम पेश करते नजर आएंगे.आईएनएक्स न्यूज प्राइवेट लिमिटेड ने सौरव गांगुली को अपने चैनल का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह चैनल अगले साल फरवरी-मार्च में लॉन्च होगा. जिसमें सौरव खेल कार्यक्रम पेश करेंगे. साथ ही वे इस चैनल की प्रोग्रामिंग में भी अहम भूमिका निभाएंगे.
गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में '9 एक्स" नाम का हिंदी एंटरटेनमेन्ट चैनल भी लॉन्च किया है. सौरव गांगुली इस चैनल की प्रोग्रामिंग से भी जुड़े हुए हैं. आईएनएक्स नेटवर्क के साथ जुड़कर सैरव काफी खुश हैं.
न्यूज एक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीर संघवी ने कहा कि वह हमेशा से ही यह चाहते थे कि सौरव उनके नेटवर्क से जुड़े. हमें खुशी है कि हमने सौरव के साथ एक लंबा करार किया है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications