Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नार्वे में ओलंपिक उद्घाटन समारोह बहिष्कार पर व्यापक सहमति

ओस्लो, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। नार्वे में बीजिंग ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के मुद्दे पर राजनीतिज्ञों के बीच व्यापक सहमति है।

विपक्षी कंजरवेटिव दल के सांस्कृतिक मामलों के प्रवक्ता ओलेमिक थामसन ने गुरुवार को कहा कि सत्तारूढ़ रेड-ग्रीन गठबंधन और विपक्षी दल संभावित बहिष्कार पर एकमत हैं।

नार्वे के सार्वजनिक प्रसारक 'एनआरके' को दिए बयान में थामसन ने कहा "यदि स्थिति में बदलाव नहीं आया तो उद्घाटन समारोह का अधिकारिक बहिष्कार संभव है। "

नार्वे के संस्कृति मंत्री ट्रोंड गिस्क ने पहले ही तिब्बत में चीनी दमन के खिलाफ ओलंपिक बहिष्कार के लिए बयान दे चुके हैं। गिस्क ने कहा कि उद्घाटन समारोह में नार्वे के प्रतिनिधियों की उपस्थिति संदेहजनक है।

संस्कृति मंत्री ने कहा, "यदि हम बहिष्कार करें और कई देश बहिष्कार की धमकी दें तो इससे चीन के ऊपर दबाव पड़ेगा। "

नार्वे में एमनेस्टी इंटरनेशनल प्रमुख ने भी राजनेताओं के इस कदम का स्वागत किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+