oi-Amit
पूरे टूर्नामेंट में अनलकी रही ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच करो या मरो का था। दरअसल उसे दोनों मैच बारिश के कारण बिना किसी नजीते के रद्द हो गए थे। कुल मिलाकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये आखिरी मैच हर हाल में जीतना था।
हालांकि सेमीफाइनल में भिड़ने से पहले इंग्लैंड हर हाल में अपने चिर-प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया को हराकर ये मैच जीतना चाहती थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के अलावा इस मैच पर सबसे ज्यादा निगाहें बांग्लादेश की टिकी थी। जी हां, दरअसल बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
LIVE स्कोरः- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए।
जीत के लिए 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 40.2 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक फैसला करना पड़ा। और बाजी मारी इंग्लैंड ने। इंग्लैं ने ये मैच 40 रन से जीत लिया।
पढ़ें मैच का LIVE अपडेटः-
- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को D/L के अनुसार 40 रन से हराया
- स्टोक्स ने जड़ा शतक, बारिश के कारण रुका मैच, स्कोर 240/4
- 194 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, 87 रन बनाकर मोर्गन रन आउट
- स्टोक्स-मोर्गन की फिफ्टी से मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, स्कोर 22.3 ओवर के बाद 143/3
- बारिश के बाद मैच शुरू, इंग्लैंड की तेज बैटिंग
- बारिश के कारण मैच रुका, इंग्लैंड का स्कोर 35/3
- इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई, जो रूट आउट, स्कोर 35/3
- 6 के स्कोर पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, हेल्स आउट
- पहले ही ओवर में गिरा इंग्लैंड का विकेट, रॉय आउट
- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 278 रनों का लक्ष्य
- ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिरे, जंपा आउट
- ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा, स्टार्क आउट
- ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई, सातवां विकेट गिरा, 245 के स्कोर पर स्टार्क आउट
- 245 पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा, मैथ्यू वेड आउट
- 239 पर ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवा झटका, मैक्सवेल आउट
- 181 पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा, फिफ्टी बनाकर कप्तान स्मिथ आउट
- 161 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा, हेनरीक्स आउट
- 136 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, फिंच आउट, स्टोक्स ने लिया अपने वनडे करियर का 50वां विकेट
- फिंच की फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई बैटिंग, स्कोर 17 ओवर के बाद 93/1
- 40 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, वार्नर आउट
- इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
- ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन):- डेविड वार्नर, आरोन फिंच, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मोइज हेनरीक्स, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रैविस हेड, मैथ्यू वेड (कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हाज़लवुड, एडम ज़ांपा।
- इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन):- जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कीपर), मोईन अली, आदिल रशीद, लिआम प्लंकेट, मार्क वुड, जेक बॉल।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, June 10, 2017, 14:36 [IST]
Other articles published on
Jun 10, 2017