For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CT17 ENGvBAN: पहले मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला गया।

क्रिकेट के मिनी वर्ल्डकप की शुरूआत हो चुकी है। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल हुई बांग्लादेश के बीच है। हालांकि मेजबान इंग्लैंड इस बार ज्यादातर दिग्गज क्रिकेटरों की फेवरेट टीम है लेकिन बांग्लादेश को कम आंकना किसी भी टीम के लिए घातक हो सकता है। ज्ञात हो तो वो टीम बांग्लादेश ही थी जिसने 2015 के वर्ल्डकप में इंग्लैंड को बाहर किया था।

LIVE SCORE:- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए।

जीत के लिए 306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 47.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

पढ़ें इस उद्घाटन मैच का लाइव अपडेटः-

  • इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
  • मोर्गन की फिफ्टी
  • जो रूट ने जड़ा शतक, इंग्लैंड जीत की ओर
  • इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, शतक से चूके हेल्स, 95 रन पर हुए आउट
  • हेल्स की फिफ्टी, इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार
  • इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, जैसन रॉय आउट
  • बांग्लादेश ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 306 रनों का लक्ष्य
  • बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा, रहमान आउट
  • बांग्लादेश का पांचवा विकेट गिरा, शकिब अल हसन आउट
  • बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, रहीम आउट
  • बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, तमीम इकबाल आउट
  • बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने 124 गेंदों में जड़ा शतक, बांग्लादेश बड़े स्कोर की तरफ
  • बांग्लादेश के 200 रन पूरे।
  • मुस्तफिकुर रहीम ने भी जड़ी फिफ्टी, इकबाल शतक के करीब।
  • तमीम इकबाल ने जड़ी फिफ्टी
  • बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा, कयेस 20 रन बनाकर आउट
  • बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा, सौम्य सरकार 28 रन बनाकर आउट
  • 9 ओवर में बिना कोई विकेट खोए बनाए 30 रन।
  • बांग्लादेश की धीमी लेकिन अच्छी शुरूआत।
  • इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन):- जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेट कीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, लिआम प्लंकेट, मार्क वुड, जैक बॉल।
  • बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन):- तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, इमरूल कायेस, शाकिब अल हसन, मुशफिकर रहीम (कीपर), सब्बीर रहमान, महमदुल्लाह, मोसद्दीक हुसैन सिकत, मशरफे मोर्तजा (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन।

पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने वाली बांग्लादेश की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। गौर करने वाली बात है कि बांग्लादेश इस मसय आईसीसी वनडे रैंकिग में छठे नंबर पर।

हालांकि बांग्लादेश का मनोबल थोड़ा कम हुआ होगा। दरअसल अपने दोनों ही वॉर्म-अप मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। पहले पाकिस्तान के हाथों 2 विकेट से फिर भारत के हाथों 240 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

क्रिकेट की जनक टीम मेजबान इंग्लैंड टी20 विश्वकप के अलावा अभी तक कोई बड़ा आईसीसी का टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। ऐसे में इंग्लैंड हर हाल में अपना पहला मैच जीतकर शानदार शुरूआत करना चाहेगी। हालांकि ज्यादातर दिग्गजों की फेवरेट टीम इस समय इंग्लैंड है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+