oi-Amit
आज का मैच न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मैच है। क्योंकि उसका पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजलैंड को एक-एक अंक बांट दिया गया। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ भी बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया।
कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के पास अब दो अंक हो गए हैं। इंग्लैंड अपना पहला मैच बांग्लादेश को हराकर जीत चुकी है। न्यूजीलैंड अगर हारती है तो उसके पास केवल 1 अंक ही रह जाएगा। जिससे उसकी सेमीफाइनल के लिए राह कठिन हो जाएगी।
देखा जाए तो इस समय इंग्लैंड का पलड़ा भारी है लेकिन एक फैक्ट ये भी है कि 50 ओवर के आईसीसी टूर्नामेंट (विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी) में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिछले 7 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है।
LIVE Score:- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 49.3 ओवर में ढेर हो गई। इंग्लैंड ने 310 रन बनाए। न्यूजलैंड को जीत के लिए निर्धारित 50 ओवर में 311 रन बनाने हैं।
311 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 44.3 ओवर में 223 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने ये मैच 87 रनों से जीत लिया।
पढ़ें मैच का LIVE अपडेटः-
- इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 87 रनों से दी मात
- न्यूजीलैंड का 10वीं विकेट गिरा, एडम मिलने आउट
- न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा, टिम साउदी आउट
- हार के करीब न्यूजीलैंड, 8 विकेट गिरे, एंडरसन हुए प्लंकेट का शिकार
- न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा, सैंटनर हुए स्टंप आउट
- 194 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका, नील ब्रूम आउट
- न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, 192 के स्कोर पर आउट हुए नीशम
- 168 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, 39 रन बनाकर टेलर आउट
- 158 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, 87 रन बनाकर कप्तान विलियमसन आउट
- 63 के स्कोर न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, गुप्टिल आउट
- पहले ही ओवर में गिरा न्यूजीलैंड का विकेट, रोंकी आउट
- इंग्लैंड का 10वां विकेट गिरा, जे. बॉल आउट
- इंग्लैंड का 9वां विकेट गिरा, मार्क वुड आउट
- 309 के स्कोर पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा, प्लंकेट आउट
- 260 के स्कोर पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा, आदिल रशीद आउट
- इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा, मोइन अली आउट
- 210 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड का पांचवा विकेट गिरा, 48 रन बनाकर बेन स्टोक्स आउट
- इंग्लैंड को लगा चौथा झठका, 64 रन बनाकर जो रूट आउट
- 134 रनों पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा, 13 रन बनाकर कप्तान मोर्गन आउट
- इंग्लैंड का दूसरा विकेट 118 रन पर गिरा, फिफ्टी बनाकर हेल्स आउट
- 37 रन पर लगा इंग्लैंड को पहला झटका, 13 रन बनाकर जैसन रॉय आउट
- न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवनः- मार्टिन गुप्टील, ल्यूक रोंची (कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, नील ब्रूम, जेम्स नेशम, कोरी एंडरसन, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।
- इंग्लैंड प्लेइंग इलेवनः- जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कीपर), मोईन अली, आदिल रशीद, लिआम प्लंकेट, मार्क वुड, जेक बॉल।
-
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, June 6, 2017, 14:35 [IST]
Other articles published on
Jun 6, 2017