चैंपियंस ट्रॉफी: भारत-पाक फाइनल में ये है टीवी विज्ञापन की कीमत, चौंक जाएंगे

भारत बनाम पाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है। ये मुकाबाल कितना अहम होता है इसका अंदाजा भारत-पाक फाइनल मैच के दौरान विज्ञापनों की कीमत से लगाया जा सकता है। जी हां, दरअसल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। इस मैच के लिए टीवी एड की कीमतों को बड़े पैमाने पर बढ़ाया गया है। दरअसल इसके पीछे का कारण है कि इस मैच को करोड़ों की तादाद में लोग टीवी पर देखने वाले हैं।

News18 की खबर के मुताबिक, फाइनल मैच के दौरान 30 सेकेंड के विज्ञापन के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल 1 करोड़ रुपए (1.5 लाख डॉलर) चार्ज कर सकता है। विज्ञापन खरीदने के क्षेत्र में काम करने वाले एक सूत्र ने कहा कि आमतौर पर भारतीय शो के विज्ञापन लिए 10 लाख रुपए चार्ज किए जाते हैं।

गौरतलब है कि चिर-प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान दूसरी बार आईसीसी के टूर्नामेंट के फाइनल में हैं। इससे पहले 2007 के टी20 विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 5 रन से हराकर पहला टी20 विश्वकप जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच लंदन के ओवल में खेला जाएगा और इसे भारत में टेलिकास्ट करने के राइट्स रुपर्ट मर्डोक के चैनल स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। निसान मोटर्स, इंटेल कार्पोरेशन, चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो और MRF जैसी दिग्गज कंपनियों ने पहले से ही फाइनल के लिए बुकिंग की हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विज्ञापन के लिए सारी बुकिंग पहले ही हो चुकी है। अब केवल 10 फीसदी से भी कम जगह ही बाकी रह गई है। आपको बता दें कि भारत पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पहली दूसरी बार आमने सामने हैं। इससे पहले 4 जून को अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 124 रनों से हराया था। इस मैच को टीवी पर दुनिया भर में करीब 20 करोड़ दर्शकों ने देखा था।

टीवी रेटिंग प्वॉइंट (टीआरपी) देने वाली एजेंसी 'बीएआरसी' के इतिहास में भारत और पाकिस्तान का मैच अब तक का सबसे ज्यादा रेटेड वनडे मैच रहा है।

Story first published: Saturday, June 17, 2017, 16:40 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+