Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvPAK: धोनी के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जीतना चाहता है पाक कप्तान

लंदन, 17 जून: रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल खेला जाएगा। वैसे ये मुकाबला अपने आप में खास होता है लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद इसे कुछ अलग तरह से ही खास बनाने चाहतं हैं। खबरों की मानें तो पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अपने आईडियल महेन्द्र सिंह धोनी को ट्रिब्यूट देने की योजना बनाई है। इस मुद्दे पर बोलते हुए प्रसिद्ध पाकिस्तानी क्रिकेट लेखक अब्दुल माजिद भाट्टी ने खुलासा करते हुए कहा, "सरफराज ने जब जूनियर स्तर पर खेलना शुरू कर दिया था लभी से धोनी की पूजा कर रहे थे।" उन्होंने कहा- "मैं सरफराज को बचपन से जानता हूं। वह किसी भी मैच के दौरान धोनी की तरह अपने हाथों पीछे रखता था। सरफराज ने ऑफ सीजन के दौरान कई बार हेलिकॉप्टर शॉट मारने की भी प्रक्टिस की है।"

"यहां तक कि राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनने के बाद सरफराज ने धोनी की तरह ही विकटों के पीछे खुद को पूरी तरह चुप रहने और टीम के अपने दोस्तों जरूरी सलाह देने तक सीमित कर लिया था।"

पढ़ेंः- Preview: उलटफेर करने में माहिर पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेगा भारत

भाट्टी ने बताया कि टूर्नामेंट के ग्रुप लीग मैच में भारत द्वारा पराजित होने के बाद सरफराज ने ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों से कुछ खास नहीं कहा। धोनी को फॉलो करते हुए सरफराज ने अपने साथियों से कहा कि उन्हें अगले मैच पर ध्यान देना चाहिए। सरफराज भी धोनी की तरह ही स्कोर बोर्ड की तरफ देखने में विश्वास नहीं रखते। उनका मानना है कि "खेलते समय स्कोरबोर्ड को न देखें यह अपने आप विकेट पर हमारे प्रदर्शन के साथ कदम आगे बढ़ाता रहेगा।" सरफराज का मानना है कि जितना हो सके अपने खेल का आनंद लेना चाहिए।

अब जब सरफराज अपनी टीम को फाइनल तक ले ही आए हैं तो ऐसे में वे चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर धोनी को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं। सरफराज को विश्वास है कि उनकी टीम अपनी अग्रेसिव सोच के साथ मैदान पर उतरेगी और कामयाबी हासिल करेगी। सरफराज धोनी की ही तरह नए खिलाड़ियों को मौका देने में हिचकिचाते नहीं है। इसका एक उदाहरण इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में देख चुके हैं। जब उन्होंने मोहम्मद आमिर की जगह टीम में रुम्मन रईस का डेब्यू करवाया था। और रुम्मन काफी हद तक दो विकेट लेकर कामयाब भी रहे थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+