पाकिस्तान को 124 रनों से धूल चटाने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी मीडिया पर उसकी जमकर खिल्ली उड़ाई गई। इसी बीच पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट कर पाकिस्तान की अपने ही अंदाज में खिंचाई की थी। वीरू ने ट्वीट कर लिखा था- पोते के बाद बेटे. कोई बात नहीं बेटा..अच्छी कोशिश की.. बधाई भारत..
Pote ke baad Bete. Koi baat nahi Beta, Well tried ! Congratulations Bharat !#BaapBaapHotaHai #INDvPAK
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 4, 2017
वीरू के इसी ट्वीट से खिसिआए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने वीरेंदर सहवाग को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कही हैं। भारत की श्री लंका से हार के बाद तलीफ ने सहवाग के ट्वीट को लेकर उन पर जमकर हमला बोला। पूर्व पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान सहवाग पर कई बेहूदा टिप्पणियां कीं।
लतीफ ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने सहवाग के घर दिल्ली के नजफगढ़ और ताजमहल, निजामुद्दीन जैसी कई मुगलकालीन इमारतों को लेकर अजीब टिप्पणियां कीं। अपने 15 के इस वीडियो में लतीफ ने कहा कि- पिच पर सचिन, अजहरुद्दीन, अजय जाडेजा, और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों का व्यवहार तो अच्छा था लेकिन सहवाग उनमें से नहीं हैं। गौरतलब है कि भारत से हारने के बाद पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका पर बारिश के चलते जीत हासिल कर ली थी। जिसेक बाद अभी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं।
आप भी देखिए ये वीडियोः-