कानपुर टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित (संशोधित)
अहमदाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले तीन टेस्ट मैचों की श्रृखंला के आखिरी मैच के लिए रविवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई।
इस टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज मुनफ पटेल और रोमेश पवार को टीम में शामिल किया गया है।
वहीं दूसरी ओर मध्य क्रम के गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि कप्तान अनिल कुंबले और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम में शामिल हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट गुरुवार को होगा। शाह ने बताया कि मुनफ अब फिट हैं और आगामी मैच के मद्देनजर उन्हें सोमवार को टीम में शामिल होने के लिए कहा गया है।
भारतीय टीम इस प्रकार है:- अनिल कुंबले (कप्तान), महेन्द्र सिंह धोनी (उप-कप्तान), सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, वी.वी.एस.लक्ष्मण, वसीम जाफर, मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह, इरफान पठान, मुनफ पटेल, श्रीसंत, ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह, पीयूष चावला और रमेश पोवार।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications