आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे गावस्कर
दुबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनिल गावस्कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बनाई गई क्रिकेट समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे।
दुबई में सोमवार से शुरू हुई आईसीसी की बैठक में गावस्कर हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेट समिति के अध्यक्ष पद पर गावस्कर को लेकर काफी लंबी बहस चली थी। दरअसल, कांमेटेटर और समाचार पत्रों में बतौर स्तंभकार के कारण उनके इस पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठाए गए थे।
गौरतलब है कि हाल ही में आईसीसी ने गावस्कर को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया था। गावस्कर ने इस संबंध में आईसीसी को सफाई दी थी लेकिन मीडिया को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
आईसीसी द्वारा सोमवार को जारी किए गए वक्तव्य में इस बात का खुलासा किया गया है कि गावस्कर अपने पद पर बने रहेंगे। इससे गावस्कर के क्रिकेट समिति के अध्यक्ष पर बने रहने के संबंध में सभी अटकलों पर विराम लग गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications