For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, इस मैच से जुड़ी 10 बातें आप नहीं जानते होंगे

भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पढ़िए वो 10 फैक्ट जो आप नहीं जानते होंगे।

लंदन। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में एजबस्टन में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का नया अध्याय रविवार (4 जून) को लिखा गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए जोरदार कोशिश की, हालांकि भारतीय टीम के आगे पाकिस्तानी खिलाड़ी टिक नहीं पाए। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर जगह टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी। देखिए इस महामुकाबले को लेकर 10 बड़ी बातें...

चौथी बार आमने-सामने हुए भारत-पाक

चौथी बार आमने-सामने हुए भारत-पाक

चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 124 रनों से हराया।

मुकाबले में जीत के साथ ही भारत-पाक ने जीते 2-2 मैच

मुकाबले में जीत के साथ ही भारत-पाक ने जीते 2-2 मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारत ने दो मैच चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के साथ जीत लिया है। पाकिस्तान ने भी दो मैच ही जीते हैं। इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीत कर बराबरी कर ली है।

हर जगह खेलने वाले पाक खिलाड़ी!

हर जगह खेलने वाले पाक खिलाड़ी!

पाकिस्तान के शोएब मलिक एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए चारों मुकाबलों में भाग लिया है। शोएब मलिक रिकॉर्ड छठी बार चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं। इससे पहले शोएब मलिक 2002, 2004, 2006, 2009 और 2013 के संस्करणों में खेले थे।

भारत के खिलाफ शतक लगाने वाला पाक बल्लेबाज

भारत के खिलाफ शतक लगाने वाला पाक बल्लेबाज

शोएब मलिक चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मैचों में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने शतक जड़ा है। मलिक ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में 126 गेंदों में 128 रन बनाए थे। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 54 रनों से हराया था।

तीसरी बार एक ही ग्राउंड पर भारत-पाक हुए आमने सामने

तीसरी बार एक ही ग्राउंड पर भारत-पाक हुए आमने सामने

यह तीसरी बार है जब एजबस्टन ग्राउंड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की मेजबानी की। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को रिकॉर्ड 24,156 लोगों ने देखा। इससे पहले 2004 और 2013 में इसी ग्राउंड पर दोनों टीमें भिड़ी थी।

बेबस भारत-पाक के गेंदबाज

बेबस भारत-पाक के गेंदबाज

भारत-पाकिस्तान की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों में किसी भी गेंदबाज ने 5 विकेट नहीं लिए हैं। आशिष नेहरा (2009 में 4/55), नाविद-उल-हसन (2004 में 4/25) और शोएब अख्तर (4/36 में 2004 विकेट) के साथ सर्वश्रेष्ठ है।

कोहली ने खेली कप्तानी पारी

कोहली ने खेली कप्तानी पारी

रविवार का मैच विराट कोहली के लिए एक कप्तान के रूप में पहला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट था, जिसमें कोहली ने शानदार कप्तानी का प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार पारी भी खेली। बता दें कि कोहली और सरफराज दोनों ने ही अपनी कप्तानी में अपनी-अपनी टीमों को अंडर -19 विश्व कप जिताया है। भारत को कोहली के नेतृत्व में 2008 में जीत मिली (फाइनल में डकवर्थ / लुईस विधि के जरिए 12 रनों से दक्षिण अफ्रीका को हराया)।

सरफराज कोहली में है समानता

सरफराज कोहली में है समानता

रविवार का मैच सरफराज के लिए एक कप्तान के रूप में पहला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट था। हालांकि भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की करारी हार से उन्हें झटका लगा होगा।

दोनों विश्वकप विजेता कप्तान

दोनों विश्वकप विजेता कप्तान

कोहली और सरफराज दोनों ने ही अपनी कप्तानी में अपनी-अपनी टीमों को अंडर -19 विश्व कप जिताया है। भारत को कोहली के नेतृत्व में 2008 में जीत मिली (फाइनल में डकवर्थ / लुईस विधि के जरिए 12 रनों से दक्षिण अफ्रीका को हराया)। सरफराज ने 2006 में पाकिस्तान को जीत दिलायी (भारत को फाइनल में 38 रनों से हराया) था।

मलिक के नाम अलग रिकॉर्ड

मलिक के नाम अलग रिकॉर्ड

शोएब मलिक ने रिकॉर्ड छठी बार चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। इससे पहले शोएब मलिक 2002, 2004, 2006, 2009 और 2013 के संस्करणों में भी खेले थे।

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+