Champions Trophy: नहीं देख पाएंगे भारत पाक मैच, सारी टिकटें बिकी
जो लोग अभी भी भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को स्टेडियम में देखने के इच्छुक हैं उनके लिए बुरी खबर है। दरअसल भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के सारे टिकट ऑनलाइन बिक चुके हैं। चार जून को होने वाले इस मैच के लिए 15000 टिकट ऑनलाइन उपलब्ध करवाए गए थे जो हाथो हाथ बिक गए। पिछले एक सप्ताह से ये टिकटें ऑनलाइन बिक रही थी। खबरों के मुताबिक अब इस मैच की टिकट किसी भी प्रकार से उपलब्ध नहीं है।
गौरतलब है कि इग्ंलैंड में 1 जून से शुरू हो रही चैपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला 4 जून को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान का आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबला भी इग्लैंड में ही हुआ था जिसमें भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया था। ये भारत की चैपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2004 और 2009 में हुए दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। हालांकि कोहली की अगुआई में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत अपना हिसाब चुकता कर लेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
