
करियर का 300वां वनडे मैच
दरअसल आज युवराज आज अपने करियर का 300वां वनडे मैच खेलने जा रहे हैं, इस मैच के ठीक पहले युवराज ने इंटरव्यू के दौरान वो बातें कहीं जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

वो संघर्ष हैं जिदंगी का...
मालूम हो कि युवराज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरजी, जिंदगी बच गई हमारी, क्या कम बात है। ये एक लाइन उनके उस संघर्ष को बयां करता है, जो उन्होंने अकेले किया है और वो संघर्ष हैं जिदंगी का, उन्हें कैंसर था और उसकी लड़ाई उन्होंने कैसे लड़ी है, उसकी कल्पना कोई भी नहीं कर सकता है।

रीयल फाइटर
टीम इंडिया का ये डैशिंग प्लेयर उनलोगों के लिए मिसाल है, जो जीवन की परेशानियों से परेशान होकर, मौत को गले लगाने की सोचते हैं, युवराज एक खिलाड़ी नहीं बल्कि रीयल फाइटर है, जिन्होंने लोगों को बताया है अगर आप प्रयत्न करते हैं तो ऊपर वाला आपके साथ होता है।

हर बार युवी ने शानदार वापसी की
सचिन तेंदुलकर को अपना गुरू मानने वाले युवराज सिंह के करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। उन्हें कई बार टीम से अंदर-बाहर किया गया लेकिन हर बार युवी ने शानदार वापसी की है और इसलिए कप्तान विराट कोहली उन्हें मैच जिताऊ खिलाड़ी कहते हैं।

मैच विजेता वाली पारियां
मालूम हो कि भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत से ठीक पहले हुई प्रेस वार्ता में कप्तान कोहली ने युवराज सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि वह हमारे लिए अपनी मैच विजेता वाली पारियां खेलते रहें। युवराज का टीम में योगदान शानदार रहा है। वह मैच विजेता खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमें काफी मैच जिताए हैं, इसके लिए जितनी तारीफ उनकी की जाए वो कम ही है।

रिकॉर्ड
- युवराज सिंह अब तक 299 वनडे और 40 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। युवराज सिंह ने अब तक 299 वनडे मैच की 274 पारियों में 8922 रन बनाए हैं।
- युवराज सिंह का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 है।
- जो कि 2017 में ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 127 गेंदों में बनाए थे।
- 2011 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम की तरफ से युवराज सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
- युवराज सिंह के नाम 14 शतक व 52 अर्धशतक हैं।
- इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले सिक्सर किंग युवी के अब तक अपने करियर में 155 छक्के लगाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications