INDvSA: अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

By Ankur

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के ओवल में करो या मरो का मुकाबला था। भारत जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है और हारने वाली अफ्रीका का सफर खत्म हो गया। आपको बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान को 124 रनों से हराकर जीता था तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराकर अपना पहला मुकाबला जीता था।

हालांकि दोनों टीमों के साथ अपने दूसरे मैच में बिल्कुल उल्टा हुआ जहां पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था तो वहीं श्रीलंका ने भारत को हराया था। हालांकि एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने खिताब को बचाने के लिए कमर कस चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका खुद पर लगे चोकर्स के ठप्पे को हटाने के लिए उत्सुक थी। लेकिन विफल रही और एक बीर फिर आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में नाकामयाब रही।

LIVE स्कोरः- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 44.3 ओवर के बाद ऑल-आउट होकर 191 रन बनाए।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 38 ओवर के बाद 2 विकेट लक्ष्य हासिल कर लिया। युवराज सिंह ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।


पढ़ें मैच का LIVE अपडेटः-

  • अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
  • 151 पर भारत को लगा दूसरा झटका, 78 रन बनाकर धवन आउट
  • धवन के बाद कोहली ने भी जड़ी फिफ्टी, वनडे करियर की 41वीं फिफ्टी है कोहली की
  • धवन ने जड़ी फिफ्टी, भारत जीत की ओर
  • कोहली-धवन की शानदार बैटिंग, भारत 85/1
  • 23 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा आउट
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की तेज शुरूआत
  • जीत के लिए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया
  • 191 रनों के स्कोर पर ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका, इमरान ताहिर रन आउट होकर पवेलियन लौटे
  • 191 रनों के स्कोर पर ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका
  • 184 के स्कोर पर अफ्रीका को लगा 9वां झटका, मोर्केल आउट
  • 184 के स्कोर पर अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा, रबाडा आउट
  • 178 के स्कोर पर अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा, फैलुकुवे आउट
  • अफ्रीका को लगा छठा झटका, 167 के स्कोर पर क्रिस मोरिस आउट
  • 157 के स्कोर पर आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन लौटी, डुप्लेसिस आउट
  • 143 के स्कोर पर अफ्रीका की हालत खराब, मिलर भी रन आउट
  • 140 के स्कोर पर अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा, डिविलियर्स रन आउट
  • 116 पर अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा, फिफ्टी बनाकर डिकॉक आउट
  • डिकॉक की फिफ्टी से मजबूत दक्षिण अफ्रीका
  • 76 के स्कोर पर अफ्रीका का पहला विकेट गिरा, अमला आउट
  • अफ्रीका की कसी हुई बल्लेबाजी, स्कोर 50 के पार
  • भुवी-बुमराह की सधी हुई गेंदबाजी, अफ्रीका 33/0
  • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
  • टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन):- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमराह।
  • दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन):- क्विंटन डी कॉक (कीपर), हाशिम अमला, फॉफ डु प्लेसिस, एबी डिविलियर्स (कप्तान), डेविड मिलर, जीन पॉल ड्यूमिनी, क्रिस मॉरिस, अंदिल फैलुकुवे, कागीसो रबादा, मॉर्न मॉर्केल, इमरान ताहिर।

Story first published: Sunday, June 11, 2017, 14:20 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+