भारत श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर थी। जहां भारत अपना पहला मैच 124 के बड़े अंतर से पाकिस्तान को हराकर जीत चुका है तो वहीं श्रीलका को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप बी में भारत टॉप पर है। वहीं श्रीलंका के लिए ये मुकाबला करो या मरो के जैसा था। ये मैच जीतते ही श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ शामिल हो गई है।
श्रीलंका का मनोबल हालांकि कम था क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में बनाए गए कप्तान उपल थरंगा पर दो मैच का प्रतिबंध लग गया है। मुख्य कप्तान एंजिलो मैथ्यूज चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेले थे। लेकिन इस मैच में खेले भी और जीत भी दिलाई।
कुल मिलाकर भारत का पलड़ा श्रीलंका पर भारी है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में गजब की परफॉर्मेंस दिखाई। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ फील्डिंग में भारतीय टीम का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा।
LIVE स्कोरः- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए।
जीत के लिए 322 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 48.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 322 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
पढ़ें मैच का LIVE अपडेटः-