गैब्रसिलासी ने बनाया नया विश्व रिकार्ड
इथियोपिया के हाइले गैब्रसिलासी ने बर्लिन मैराथन में लगातार तीसरी बार विजय हासिल करते हुए अपना ही बनाया विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. 35 वर्षीय गैब्रसिलासी ऐसे पहले धावक हैं जिन्होंने दो घंटे चार मिनट में मैराथन दौड़ को पूरा किया.
उन्होंने पिछले रिकॉर्ड से क़रीब आधे मिनट कम समय में लक्ष्य को हासिल कर लिया. गैब्रसिलासी कहते हैं, "मैं बहुत ख़ुश हूँ क्योंकि सब कुछ बिलकुल बेहतरीन है. मौसम बढ़िया था, खेल देखने वाले बढ़िया थे...और सबकुछ बढ़िया था. मैं सचमुच बहुत ख़ुश हूँ."
उन्होंने कहा, "जबसे मैंने दौड़ना शुरू किया, बर्लिन मेरे लिए खुशनसीब रहा है." शुरू में 33 किलोमीटर तक तो केन्या के जेम्स क्वम्बाई उनके साथ थे लेकिन अगले छह किलोमीटर में गैब्रसिलासी आगे निकल गए और केन्या का धावक पीछे रह गया.
चोट के बावजूद उपलब्धि
इस दौड़ को लगातार तीन बार जीतने वाले गैब्रसिलासी को इस विजय के लिए 39 हज़ार पाउंड मिले और इतनी ही राशि उन्हें इस विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए भी मिली.
उनकी ट्रेनिंग के दौरान पैर में चोट के बावजूद उनका यह उपलब्धि हासिल करना बहुत महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा, "दो सप्ताह पहले मेरे पैरों की मांसपेशियों में कुछ समस्या थी और उसके लिए मैंने एक सप्ताह की छुट्टी की. इससे मुझे कुछ चिंता हुई लेकिन जब दौड़ शुरू हुई, मैं इस बारे में सब कुछ भूल गया."
गैब्रसिलासी का कहना था, "यहाँ आने से पहले ही मैं जानता था कि मैं कुछ विशेष कर सकता हूँ." ऐसा छठी बार हुआ है जब बर्लिन के मैदान पर विश्व रिकॉर्ड टूटा है.
इससे पहले इस साल इरिना मिकितेंको ने दो घंटे 19 मिनट, 18 सेकेंड में महिलाओं की लंदन मैराथन दौड़ जीती थी.
उन्होंने पिछले रिकॉर्ड से क़रीब आधे मिनट कम समय में लक्ष्य को हासिल कर लिया. गैब्रसिलासी कहते हैं, "मैं बहुत ख़ुश हूँ क्योंकि सब कुछ बिलकुल बेहतरीन है. मौसम बढ़िया था, खेल देखने वाले बढ़िया थे...और सबकुछ बढ़िया था. मैं सचमुच बहुत ख़ुश हूँ."
उन्होंने कहा, "जबसे मैंने दौड़ना शुरू किया, बर्लिन मेरे लिए खुशनसीब रहा है." शुरू में 33 किलोमीटर तक तो केन्या के जेम्स क्वम्बाई उनके साथ थे लेकिन अगले छह किलोमीटर में गैब्रसिलासी आगे निकल गए और केन्या का धावक पीछे रह गया.
चोट के बावजूद उपलब्धि
इस दौड़ को लगातार तीन बार जीतने वाले गैब्रसिलासी को इस विजय के लिए 39 हज़ार पाउंड मिले और इतनी ही राशि उन्हें इस विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए भी मिली.
| |
उन्होंने कहा, "दो सप्ताह पहले मेरे पैरों की मांसपेशियों में कुछ समस्या थी और उसके लिए मैंने एक सप्ताह की छुट्टी की. इससे मुझे कुछ चिंता हुई लेकिन जब दौड़ शुरू हुई, मैं इस बारे में सब कुछ भूल गया."
गैब्रसिलासी का कहना था, "यहाँ आने से पहले ही मैं जानता था कि मैं कुछ विशेष कर सकता हूँ." ऐसा छठी बार हुआ है जब बर्लिन के मैदान पर विश्व रिकॉर्ड टूटा है.
इससे पहले इस साल इरिना मिकितेंको ने दो घंटे 19 मिनट, 18 सेकेंड में महिलाओं की लंदन मैराथन दौड़ जीती थी.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
