पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में जिस टीम के साथ हम लय में हैं वही टीम मैदान पर उतरेगी।
इसके अलावा कोहली ने कहा है कि अगर आप कुछ सीखना चाहते हैं तो आपको सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। कोहली का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच क्रिकेट के दूसरे मैचों की तरह ही है। जो भी नतीजा निकले हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।
कोहली ने कहा कि दोनों टीमें खिताब जीतना चाहती हैं। मुझे यकीन है कि सभी खिलाड़ी एक जुट होकर टीम के लिए खेलेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। कोहली का मानना है कि कल का मैच हमारे लिए दूसरे मैचों की तरह होगा, परिणाम कुछ भी हो हमें मैदान पर जाकर अपना खेल खेलना है।
Its just another game of cricket tomorrow, whatever the result we have to go forward and play more games after that: Kohli #IndVsPak pic.twitter.com/kYvtqYzR7z
— ANI (@ANI_news) June 17, 2017