For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvPAK: कोहली ने पाक से निपटने के लिए जडेजा को बनाया हथियार

पाकिस्तान को पस्त करने के लिए भारतीय कप्तान ने जडेजा को एक खास रणनीति के तहत इस्तेमाल किया है। पढ़ें पूरी खबर।

दुनिया के सबसे ज्यादा कड़े मुकाबलों में से एक भारत-पाकिस्तान मुकाबला शुरू होने में कुछ घंटे ही बचे हैं ऐसे में पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे विराट कोहली ने तैयारी पूरी कर ली है। पाक से निपटने के लिए विराट कोहली खास रणनीति अपना रहे हैं।

रविवार के 'महामुकाबले' पर नजरें जमाए बैठी टीम इंडिया पाकिस्तान से निपटने के लिए सभी रणनीति अपना रही है। दरअसल खिताब बचाने के इरादे उतरने के लिए तैयार विराट कोहली ने पूरी टीम के साथ मिलकर खास रणनीति अपनाई हुई है।

दरअसल विराट एंड कंपनी ने पाकिस्तानी तेज गेंजबाजों की तिकड़ी (मोहम्मद आमिर, जुनैद खान और वहाब रियाज) का सामना करने के लिए नई तरकीब निकाली है। और इस तरकीब को अंजाम दे रहे हैं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा। पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म पेसर मो. आमिर का सामना करने के लिए विराट कोहली ने प्रैक्टिस के दौरान स्पिनर रवींद्र जडेजा से आमिर की तरह तेज गेंदें फेंकने को कहा।

दरअसल मैच फिक्सिंग के आरोप में फसने के कारण 6 साल बाद वापसी करने वाले आमिर इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में आते हैं। यहां तक कि खुद विराट कोहली को लगता है कि आमिर गजब के गेंदबाज हैं। आपको बता दें कि 25 वर्षीय आमिर ने 32 वनडे में अब तक 50 विकेट लिए हैं।

2016 का टी-20 वर्ल्डकप याद हो तो आमिर का वो स्पेल याद कीजिए जिसमें उन्होंने 3 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ एक विकेट भी चटकाया था। भले ही भारत कोहली की शानदार पारी की बदौलत वो मैच जीत गया हो लेकिन आमिर की गेंदबाजी ने टीम इंडिया को एक बार संकट में डाल दिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+