For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली से होती है तुलना, 26 पारियों में 16 बार किया एक जैसा कारमाना

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों की फेवरटे टीम कोई और नहीं बल्कि मेजबान इंग्लैंड है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों की फेवरटे टीम कोई और नहीं बल्कि मेजबान इंग्लैंड है। हालांकि वैसे तो क्रिकेट की जनक मानी जाने वाली इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप के अलावा अभी तक आईसीसी का और कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। हालांकि इस बार इंग्लैंड काफी मजबूत टीम नजर आ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण उसका एक बल्लेबाज जो रूट, जी हां, जो रूट दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिकेट के दिग्गज जो रूट की तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से करते हैं।

हालांकि विराट कोहली जो रूट से अभी काफी आगे हैं लेकिन जो रूट ने अपने नाम एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। दरअसल मेजबान इंग्लैंड अपने दोनों मैच जीतकर ग्रुप ए में 4 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अभी तक की इकलती टीम है। मंगलावर को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 87 रनों से हराया था।

इस मैच में जो रूट ने शानदार 64 रन की पारी खेली। रूट की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने एक बार फिर से 300 प्लस का स्कोर खड़ा किया। जो रूट ने बांग्लादेश के खिलाफ 133 रनों की शतकीय पारी खेली थी। आपको बता दें कि रूट पिछली 26 पारियों में 16 बार अर्धशतक लगा चुके हैं। दरअसल 2016 के बाद से रूट ने अभी तक केवल 26 मैच ही खेले हैं और उसमें भी 69.09 के औसत से शानदार 16 अर्धशतक लगाए हैं।

गौरतलब है कि रूट अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। रूट ने अब तक अपने दो मैचों में 197 रन बनाए हैं। हालांकि उनसे आगे बांग्लादेश के तमीम इकबाल हैं। इकबाल ने अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। हालांकि दूसरे मैच मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ने शतक से चूक गए और केवल 95 रन ही बना सके। इकबाल 223 रन बनाकर टॉप पर हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+